Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने

Flipkart पर अगले महीने 9 तारीख से फेस्टिवल सीजन की बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days Sale शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 सितंबर 2026 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 11 फ्लिपकार्ट सेल के दौरान ₹69,999 में उपलब्ध होगा।
  • Google Pixel 10a फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में ₹39,999 में मिलेगा।
  • Google Pixel 11 Pro फ्लिपकार्ट सेल में ₹1,03,999 में उपलब्ध होगा।

Google Pixel 11 में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Flipkart पर अगले महीने 9 तारीख से फेस्टिवल सीजन की बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days Sale शुरू होने वाली है। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर अन्य डिवाइसेज पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने माइक्रोसाइट के जरिए गूगल पिक्सल फोन पर मिलने वाली आगामी डील्स का खुलासा कर दिया है, जिसमें Google Pixel 11, Google Pixel 10a, Google Pixel 11 Pro XL, Google Pixel 11 Pro Fold और Google Pixel 11 Pro पर डील्स शामिल हैं। यहां हम आपको बिग बिलियन डेज सेल के दौरान Google Pixel स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 11
Google Pixel 11 फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान ₹69,999 में मिलेगा। जबकि यह स्मार्टफोन (12GB+256GB) ₹89,999 में लॉन्च किया गया था। सेल की कीमत में ₹12,000 बैंक डिस्काउंट, ₹6,000 एक्सचेंज बोनस और ₹2,000 के सुपरक्वाइन शामिल हैं। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प ₹5,833 से शुरू होता है। यह फोन पिस्ताशियो, हिबिसकस, फ्रॉस्ट और ओब्सिडियन कलर में उपलब्ध है।

Google Pixel 10a
Google Pixel 10a फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान ₹39,999 में मिलेगा। जबकि यह स्मार्टफोन (12GB+256GB) ₹49,999 में लॉन्च किया गया था। सेल की कीमत ₹47,999 है, जिसमें ₹4,000 बैंक डिस्काउंट और ₹4,000 एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प ₹6,666 से शुरू होता है। यह फोन पिस्ताशियो, हिबिसकस, फ्रॉस्ट और ओब्सिडियन कलर में उपलब्ध है। Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। 


Google Pixel 11 Pro XL
Google Pixel 11 Pro XL फ्लिपकार्ट पर Big Billion Days Sale के दौरान ₹1,18,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। जबकि यह फोन ₹1,34,999 में लॉन्च किया गया था। Google Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है। इसमें गूगल टेंसर जी6 चिपसेट दिया गया है। Pixel 11 Pro XL में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। 

Google Pixel 11 Pro Fold
Google Pixel 11 Pro Fold  की कीमत फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale में ₹1,70,999 से शुरू होगी, जिसमें अन्य ऑफर्स भी शामिल होंगे। जबकि Pixel 11 Pro Fold (16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट) ₹1,86,999 में लॉन्च हुआ था। Pixel 11 Pro Fold में 8 इंच की OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076x2152 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 372 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.5 इंच की OLED Super Actua कवर डिस्प्ले आती है, जिसका 1080x2342 पिक्सल, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो,  120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

Advertisement


Google Pixel 11 Pro 
Google Pixel 11 Pro फ्लिपकार्ट  Big Billion Days Sale के दौरान ₹1,03,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल होंगे। यह फोन इस साल ₹1,19,999 (12GB/25GGB स्टोरेज वेरिएंट) में लॉन्च किया गया था। Google Pixel 11 Pro में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1280x285 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2400 निट्स तक है। इसमें गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसरट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.