Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Redmi के 5 Smartphones पर मिलने वाली Deals रिवील हो गई हैं। Redmi A7 से Note 15 Pro+ 5G तक की कीमत और खास Specs जानें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2026 09:30 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A7 का Deal Price ₹12,999
  • Redmi Note 15 SE 5G ₹22,999 से शुरू
  • Redmi Note 15 Pro+ 5G का Deal Price ₹39,999 से शुरू

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Redmi Smartphones पर बड़ी Deals

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सेल से पहले ही कई स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स सामने आने लगी हैं। अब Xiaomi ने भी अपने Redmi स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स को रिवील कर दिया है। इस लिस्ट में बजट से लेकर मिड-रेंज सेगमेंट तक के पांच फोन शामिल हैं। इनमें Redmi A7 सबसे कम कीमत वाला मॉडल है, जबकि Redmi Note 15 SE 5G और Redmi 15 Pro+ 5G जैसे मॉडल भी सेल में डील के साथ उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि नीचे बताए गए प्राइस सभी ऑफर्स को शामिल करके बताए गए हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Xiaomi Smartphone Deals

Redmi Note 15 SE 5G

Redmi Note 15 SE 5G का डील प्राइस ₹22,999 है। फोन में 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन + 2MP सेंसर और फ्रंट में 20MP कैमरा मिलता है। फोन में 5,800mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Redmi Note 15 Pro+ 5G

Redmi Note 15 Pro+ 5G का Big Billion Days डील प्राइस ₹39,999 है। इसमें 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP OIS मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh Silicon-Carbon बैटरी मिलती है, जो 100W HyperCharge सपोर्ट करती है।

Redmi 15A 5G

Redmi 15A 5G का डील प्राइस ₹16,499 है। इसमें 6.9-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T8300 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 32MP मेन रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए फोन में 6,300mAh बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Advertisement

Redmi A7

Redmi A7 का डील प्राइस ₹12,999 है। इसमें 6.88-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5,200mAh बैटरी है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Advertisement

Redmi A7 Pro 5G

Redmi A7 Pro 5G का डील प्राइस ₹13,999 है। फोन में 6.9-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसमें Unisoc T8300 5G प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 32MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6,300mAh बैटरी है, जो 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.