Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 5G में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।
Photo Credit: Samsung
Flipkart पर Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आज से प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है। यह सेल फेस्टिवल सीजन में Samsung Galaxy S25 5G पर बेहतरीन डील लेकर आई है। Galaxy S25 5G इस वक्त फ्लिपकार्ट पर किफायती दामों पर उपलब्ध हो रहा है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। आइए Galaxy S25 5G पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹54,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि जनवरी, 2026 में ₹80,999 में लॉन्च हुआ था। सेल के दौरान बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन करेंगे तो ₹2750 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद कीमत और कम होकर ₹52,249 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर ₹44,100 की अतिरिक्त बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। लॉन्च कीमत की तुलना में यह फोन करीबन ₹28,750 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
Galaxy S25 5G के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
इस फोन में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Galaxy S25 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
Samsung के इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिसटम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है।
Galaxy S25 5G की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।
Galaxy S25 5G में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी