Flipkart Sale 2025: 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाले Vivo फोन पर जबरदस्त डील, हुआ इतना सस्ता

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2025 07:47 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4 Pro में 6.77 इंच की FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo T4 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • Vivo T4 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo T4 Pro में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आपका बजट 30,000 रुपये है और आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर फायदा हो सकता है। इस फेस्टिव सेल में Vivo T4 Pro पर तगड़ी डील मिल रही है। ई-कॉमर्स साइट बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत प्रदान कर रही है। यहां हम आपको T4 Pro पर मिलने वाले डिस्काउंट और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo T4 Pro Price & Offer

Vivo T4 Pro का 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 27,999 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर की बात करें तो Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 3,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 24,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 20,440 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Vivo T4 Pro  Features & Specifications

Vivo T4 Pro में 6.77 इंच की FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। T4 Pro में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।  Vivo T4 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Vivo T4 Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं T4 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.