15,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेहतरीन बैटरी लाइफ वाले पांच स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जुलाई 2016 16:27 IST
फोन इस्तेमाल करने के लिए हर किसी के पास अलग-अलग वजह होती हैं। हममें से कुछ लोग तेज प्रोसेसर, तो कुछ बेस्ट कैमरा चाहते हैं और सबका अपना-अपना बजट होता है। अच्छी बात यह है कि आज सिर्फ अच्छे अनुभव के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आप एक अच्छी परफॉर्मेंस वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आज कम बजट में बाजार में ढेरों फोन मौजूद हैं।

आज हम आपको बता रहे हैं उन फोन के बारे में जो बेहतर बैटरी लाइफ देते हैं ना कि सिर्फ आपके फोन की बैटरी पर लिखी हुई एमएएच रेटिंग। हमने आपके लिए उन फोन को खोज कर निकाला है जो वाकई में इस्तेमाल के समय शानदार बैटरी लाइफ मुहैया कराते हैं। आखिरकार, एक अच्छी बैटरी लाइफ के लिए जरूरी है सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन का होना और इसीलिए जरूरी है कि फोन खरीदते समय आप सिर्फ स्पेसिफिकेशन पर ही ध्यान ना दें। इसी वजह से आज हम सिर्फ उन फोन (अच्छी बैटरी लाइफ के साथ) के बारे में बता रहे हैं जिनका हमने रिव्यू किया है। हमारे स्टैंडर्ड बैटरी टेस्ट से हमें यह पता चलता है कि किस फोन में असल इस्तेमाल के समय कैसी बैटरी लाइफ मिलती है। इसके साथ ही, हम सिर्फ उन हैंडसेट के बारे में बताएंगे जो हाल ही में लॉन्च हुए हैं।
Advertisement

इस बात को ध्यान में रखते हुए, हमने आपके लिए 15,000 रुपये से कम कीमत में सबसे बेहतर बैटरी बैकअप वाले पांच फोन का चुनाव किया है।

1) आसुस ज़ेनफोन मैक्स (2016)
Advertisement
ओरिजिनल आसुस ज़ेनफोन मैक्स (लूप टेस्ट में इसकी बैटरी 25 घंटे तक चली थी) स्मार्टफोन आने के कुछ महीनों बाद ही लॉन्च हुए आसुस ज़ेनफोन मैक्स (2016) की बैटरी ने हमारे लूप टेस्ट में 18 घंटे से ज्यादा साथ दिया। अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसकी बैटरी बेहतरीन हो तो पहला ज़ेनफोन मैक्स भी एक विकल्प है।

2) शाओमी मी मैक्स
Advertisement
इस बड़े फोन में एक बड़े साइज़ की बैटरी दी गई है और इसका परिणाम है कि फोन चलता रहता है और चलता ही रहता है। हमारे लूप टेस्ट में बैटरी लाइफ 21 घंटे तक चली। मी मैक्स स्मार्टफोन से पहले सबसे बेहतर बैटरी लाइफ वाला एकमात्र स्मार्टफोन ओरिजिनल आसुस ज़ेनफोन मैक्स रहा है। अगर आपको बड़ा स्मार्टफोन इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होती है तो इस फोन की बैटरी लाइफ निश्चित तौर पर आपको सुकून और खुशी देगी।

3) लेनोवो ज़ूक ज़ेड1
Advertisement
लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 को कुल मिलाकर अच्छे फोन की रेटिंग मिली है लेकिन इसकी बैटरी रेटिंग 9 रही है। यह फोन 2.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है लेकिन इन स्पेसिफिकेशन के बावजूद फोन की 4100 एमएएच की बड़ी बैटरी से शानदार बैटरी लाइफ मिलती है। हमारे वीडियो लूप टेस्ट में फोन की बैटरी ने 13 घंटे और 40 मिनट तक हमारा साथ दिया। और भारी-भरकम काम करते समय भी फुल चार्ज होने पर बैटरी पूरे दिन चल जाती है।

4)शाओमी रेडमी नोट 3
Advertisement
शाओमी का एक और स्मार्टफोन रेडमी नोट 3 भी डिस्प्ले और बैटरी लाइफ के मामले में ध्यान आकर्षित करता है। यह फोन अच्छे डिजाइन और परफॉर्मेंस के लिए भी खासा लोकप्रिय हुआ है। हमारे लूप टेस्ट में इसकी बैटरी करीब 12 घंटे और आधे घंटे तक चली। इस फोन की बैटरी लाइफ काफी शानदार है। हालांकि, पहले तीन स्मार्टफोन के बाद बैटरी के मामले में यह थोड़ा नीचे ठहरता है।

5) यू यूनिकॉर्न
जून में लॉन्च हुए यू यूनिकॉर्न में 4000 एमएएच की दमदार बैटरी है। यू के इस लेटेस्ट फ्लैगशिप में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है। फोन की सबसे बड़ी कमजोरी है इसका कैमरा लेकिन अगर आपके लिए कैमरा बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता तो यह फोन खासा अच्छा है। और हमारे रिव्यू के दौरान इसके वीडियो लूप टेस्ट में फोन की बैटरी ने 14 घंटे और 46 मिनट तक हमारा साथ दिया जो शानदार है। सामान्य इस्तेमाल के दौरान चार्ज करने से पहले फोन कभी-कभी दो दिन तक चल जाता है।

15,000 रुपये से कम कीमत में बेहतरीन बैटरी लाइफ के मामले में ये 5 स्मार्टफोन हमें सबसे ज्यादा पसंद आए। लेकिन इसके अलावा भी कुछ स्मार्टफोन हैं जो अच्छी बैटरी लाइफ मुहैया कराते हैं। इन स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ हमारे द्वारा चुने गए पांच सबसे बेहतर बैटरी वाले फोन की तरह तो नहीं है लेकिन शानदार बैटरी वाले स्मार्टफोन के विकल्प तो हैं ही।

ले 2
लेईको ले 2 स्मार्टफोन एक शानदार परफॉर्मेंस और खूबसूरत डिजाइन वाला स्मार्टफोन है। लूप टेस्ट में करीब 12 घंटे तक साथ देने वाली बैटरी भी इसे एक शानदार फोन बनाती है। लेकिन यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं दिया गया है और इसकी खराब कैमरा परफॉर्मेंस भी थोड़ा निराश करने वाली है।

मोटोरोला जी4 प्लस
12 घंटे तक चलने वाली बैटरी लाइफ के साथ मोटोरोला जी4 प्लस और मोटोरोला जी4 दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। हालांकि, दोनों ही स्मार्टफोन (खासकर मोटो जी4) की कीमत थोड़ी ज्यादा है। लेकिन बहुत सारे लोगों को मोटोरोला स्मार्टफोन का डिजाइन और इंटरफेस पसंद है और अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप इनमें से एक फोन चुन सकते हैं।

जियोनी मैराथन एम5
जियोनी मैराथन एम5 लाइट एक अच्छे लुक वाला स्मार्टफोन है जिसे खूबसूरती से बनाया गया है। फोन की बैटरी लाइफ हमारे वीडियो लूप टेस्ट में 12 घंटे तक चली। फोन थोड़ा भारी और निराशाजनक कैमरा परफॉर्मेंस से अलग यह अच्छी बैटरी लाइफ देता है। आप जियोनी मैराथन एम5 भी खरीद सकते हैं। जहां तक बात करें बैटरी लूप टेस्ट की तो यह फोन अभी भी एक रिकॉर्ड होल्डर है और पिछले साल लॉन्च होने के बाद से अभी तक इसकी कीमत में भी कोई कटौती नहीं की गई है।

15,000 रुपये से कम कीमत में ये बेहतर बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन हैं। अगर आपको लगता है कि हमने इस लिस्ट में कोई फोन नहीं दिया है तो कृपया नीचे कमेंट करके हमें बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.