Doogee V30 Pro स्मार्टफोन होगा 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है खासियतें

Doogee V30 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्ल का सेल्फी कैमरा भी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2023 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Doogee V30 Pro में 6.58 इंच की 120Hz FHD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Doogee V30 Pro में 10,800mAh की बैटरी दी गई है।
  • Doogee V30 Pro में 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Doogee V30 में 10800mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Doogee

रग्ड Doogee V30 Pro स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च होने के लिए तैयार है। Doogee V30 Pro में 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट पर काम कर सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर काम कर सकता है। Doogee अपने रग्ड स्मार्टफोन के लिए लोकप्रिय ब्रांड है और आगामी V30 Pro भी कुछ ऐसा ही होने वाला होगा। Doogee V30 Pro, V30 सीरीज का सबसे नया फोन है और 1 नवंबर, 2023 को पेश किया जाएगा। यह 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा वाला पहला V30 सीरीज मॉडल है।


Doogee V30 Pro की कीमत


Doogee V30 Pro को AliExpress पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। Doogeemall पर V30 Pro के ऑफिशियल प्रोडक्ट पेज पर शुरुआती खरीदारों को 1 फ्री 65W GaN फास्ट चार्जर और एक एल्यूमीनियम होल्डर मिलेगा। अमेरिका में Doogee V30 Pro स्मार्टफोन की कीमत $999 (लगभग 83,181 रुपये) है। लोकेशन के हिसाब से स्मार्टफोन की कीमत में अलग-अलग हो सकती है। कलर ऑप्शन के मामले में Doogee V30 Pro  खाकी, सिल्वर और काले कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Advertisement
Doogee V30 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Doogee V30 Pro में 6.58 इंच की 120Hz FHD+ IPS डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। स्टोरेज के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्ल का सेल्फी कैमरा भी है। Doogee V30 Pro में 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। V30 Pro ड्यूल 5G सिम का सपोर्ट करता है। इसमें बाईं ओर एक कस्टमाइजेबल बटन है। V30 Pro में 10,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि जो लंबे समय तक चल सकती है। हालांकि, V30 Pro का पावर पैक Doogee V Max से कम है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.