Doogee T30 Pro एंड्रॉयड टैबलेट 20 मेगापिक्सल कैमरा, 8GB RAM के साथ देगा दस्तक, जानें क्या होगा खास

Doogee T30 Pro टैबलेट में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2023 12:36 IST
ख़ास बातें
  • Doogee T30 Pro एंड्रॉयड टैबलेट को 12 जून से 17 जून के बीच लॉन्च किया जाएग
  • Doogee T30 Pro में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Doogee T30 Pro टैबलेट में 20 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है।

Doogee T30 Pro टैबलेट में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Doogee

रग्ड डिवाइस निर्माता ब्रांड Doogee ने घोषणा की है कि वह अगले महीने अपना नया एंड्रॉयड टैबलेट पेश करेगा। जल्द आने वाले Doogee T30 Pro में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है जो कि इस साल फरवरी में लॉन्च हुए Doogee S100 रग्ड स्मार्टफोन में भी दिया गया था। इसके अलावा यह टैबलेट 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यहां हम आपको Doogee T30 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Doogee T30 Pro एंड्रॉयड टैबलेट की उपलब्धता


Doogee T30 Pro एंड्रॉयड टैबलेट को 12 जून से 17 जून के बीच लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस टैबलेट की कीमत के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। लॉन्च की तारीख नजदीक आने पर Doogee, T30 Pro एंड्रॉयड टैबलेट के अन्य स्पेसिफिकेशंस को साझा करेगा। यह टैबलेट ग्रे, ग्रीन और ब्लू जैसे तीन कलर ऑप्शन में आएगा।


Doogee T30 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Doogee T30 Pro टैबलेट में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल है। T30 Pro, Doogee का तीसरा एंड्रॉयड टैबलेट है और यह एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। यह टैबलेट परफॉर्मेंस पर समझौता किए बिना किफायती दामों में प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो Doogee T30 Pro में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे एक माइक्रोएसडी के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।  यह ड्यूल 4G LTE टैबलेट 8,580mAh की बैटरी से लैस है जो कि 27W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस टैबलेट में 20 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह टैबलेट शानदार साउंड आउटपुट प्रदान करने के लिए क्वाड हाई रेज ऑडियो स्पीकर से लैस है। T30 Pro टैबलेट में फंक्शनल स्टाइलस दिया गया है। इसके अलावा यह टैबलेट लो ब्लू लाइट एमिशिन के लिए TUV SUD सर्टिफिकेशन से लैस है। Doogee, Doogee T30 Pro से पहले Doogee T10 और Doogee T20 एंड्रॉयड टैबलेट पेश कर चुका है। यह टैबलेट प्रीमियम एल्यूमिनियम चैसिस में आएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.