दिवाली 2018 गिफ्ट में 'सस्ते' स्मार्टफोन देने का आखिरी मौका

Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Diwali Sale आज समाप्त हो रही है तो वहीं पेटीएम सेल 7 नवंबर तक चलेगी। आज हम आपके लिए Amazon, Flipkart और Paytm Mall पर मिलने वाली बेस्ट डील्स ढूंढ कर लाए हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 5 नवंबर 2018 14:44 IST
ख़ास बातें
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी 2 प्रो के तीन वेरिेएंट हैं
  • Mi A2 में क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में

Diwali 2018 Gifts में सस्ते स्मार्टफोन भी दिए जा सकते हैं

दिवाली 2018 सीजन आते ही Amazon, Flipkart और Paytm पर सेल का आयोजन किया गया। Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Diwali Sale आज समाप्त हो रही है तो वहीं पेटीएम सेल 7 नवंबर तक चलेगी। अमेजन, फ्लिपकार्ट और Paytm सेल समाप्त होने से पहले यदि नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं या फिर Diwali गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आज आखिरी मौका है। Realme, Nokia, Xiaomi, Asus, Samsung समेत कई स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स मिल रही हैं।

Realme 2 Pro, Mi A2, Redmi Note 5 Pro, Honor 8X, Galaxy A8+, Oppo F9 Pro, Moto G6 Play, Apple iPhone X, Vivo V9 Pro समेत कई अन्य हैंडसेट पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक दिया जा रहा है। तीनों ही साइट पर ढेरों ऑफर्स दिए जा रहे हैं, ऐसे में पसंद की डील्स को खंगालने जाएंगे तो कन्फ्यूज होना तय है। आज हम आपके लिए Amazon, Flipkart और Paytm Mall पर मिलने वाले ऑफर ढूंढ कर लाए हैं।   
Advertisement
 

Flipkart Big Diwali Sale में मिलने वाले ऑफर

Realme 2 Pro

Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने 27 सितंबर को Realme 2 Pro को लॉन्च किया था। रियलमी 2 प्रो का 4 जीबी रैम/64 जीबी, 6 जीबी रैम/64 जीबी और 8 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट क्रमश: 13,990 रुपये (एमआरपी 14,990 रुपये), 15,990 रुपये (एमआरपी 16,990 रुपये) और 17,999 रुपये (एमआरपी 18,990 रुपये) में बेचे जा रहे हैं। फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। पुराने फोन को एक्सचेंज करके 6 जीबी वेरिएंट पर 14900 रुपये तक और 4 जीबी वेरिएंट पर 13,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
 

Nokia  6.1 Plus

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Gloabal का नोकिया 6.1 प्लस 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Nokia  6.1 Plus की एमआरपी 17,600 रुपये है, यानी इस हैंडसेट पर 14 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। फोन में आपको 5.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर मिलेगा। बैक पैनल पर 16 और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Xiaomi Mi A2

शाओमी मी ए1 का अपग्रेड वर्जन Mi A2 के 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट को गोल्ड, ब्लैक, लेक ब्लू और रेड रंग में बेचा जा रहा है। सभी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 15,888 रुपये, 16,018 रुपये, 17,499 रुपये और 17,485 रुपये में उपलब्ध है। फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ल, स्नैपड्रैगन 660 और सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को 12,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए Xiaomi ब्रांड के इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे हैं और फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। पुराने फोन को एक्सचेंज करके 12,250 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
 

Asus Zenfone Max Pro M1

असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का  3 जीबी रैम/32 जीबी,  4 जीबी रैम/64 जीबी और 6 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट क्रमश: 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये में बेचे जा रहे हैं। फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। फोटोग्राफी के लिए Asus ब्रांड के इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे हैं और फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। पुराने फोन को एक्सचेंज करके 9,450 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
 

Amazon Great Indian Festival Sale में मिलने वाले ऑफर

Redmi Y2

शाओमी रेडमी वाई2 का 32 जीबी वेरिएंट 9,499 रुपये में बेचा जा रहा है, इस हैंडसेट की एमआरपी 10,499 रुपये है। इसका मतलब फोन पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 8,450 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। फोन में 5.99 इंच का एचडी+ फुल स्क्रीन डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement
 

Huawei P20 Lite

हुवावे पी20 लाइट का 64 जीबी वेरिएंट 35 प्रतिशत की छूट के बाद 14,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट की एमआरपी 22,999 रुपये है। फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और किरिन 659 चिपसेट के साथ 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 13,250 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
 

Honor 8X (4 जीबी, 64 जीबी)

अमेज़न सेल में हॉनर 8एक्स को 14,999 रुपये (एमआरपी 17,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। हॉनर 8एक्स ईएमयूआई 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। Honor 8X में 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Honor 8X में हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा।
 

Realme 1

रियलमी 1 का सबसे पावरफुल वेरिएंट 11,990 रुपये (एमआरपी 14,990 रुपये) में अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में बिक रहा है। स्मार्टफोन 6 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आता है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम हैं। Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A8+ (6 जीबी, 64 जीबी)

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 23,990 रुपये (एमआरपी 41,900 रुपये) में उपलब्ध है। फोन आमतौर पर 30,000 रुपये में बिकता है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 18,854 रुपये अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। गैलेक्सी ए8+ में 6 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले और 3,500 एमएएच की बैटरी है। फोन डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 

Vivo V9 Pro

19,990 रुपये वाला Vivo V9 Pro मार्केट में 17,990 रुपये में बिक रहा है। आप चाहें तो पुराने फोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त 16,191 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। Vivo V9 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का (1080x2280 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले 2.0 है। यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर एआईई प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। डिस्प्ले पैनल में स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
 

Paytm Maha Cashback Sale में मिलने वाले ऑफर

Oppo F9 Pro

ओप्पो एफ9 प्रो का 64 जीबी वेरिएंट 23,990 रुपये (एमआरपी 25,990 रुपये) की प्रभावी कीमत में पेटीएम मॉल पर उपलब्ध है। यूज़र MOB2400 कूपन कोड इस्तेमाल करके 2,400 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं।
Advertisement
 

Moto G6 Play

मोटो जी6 प्ले का 32 जीबी वेरिएंट 10,480 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) की प्रभावी कीमत में पेटीएम मॉल पर उपलब्ध है। यूज़र MOBFESTIVE13 कूपन कोड इस्तेमाल करके 1,362 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं।
 

Samsung Galaxy Note 9

आप चाहें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 61,900 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद सकते हैं। NOTE9 कूपन कोड इस्तेमाल करके आप अपने वॉलेट में 6,000 रुपये कैशबैक पा सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.