Samsung स्मार्टफोन सेलः Galaxy On Max, On Nxt और J3 Pro सहित कई हैंडसेट पर छूट

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने एनिवर्सरी सेल का ऐलान किया है। सैमसंग की यह सेल 25 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 25 सितंबर 2017 15:30 IST
ख़ास बातें
  • त्योहारी सीज़न है तो स्मार्टफोन सेल भी आम है
  • दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग के एनिवर्सरी सेल का ऐलान
  • सैमसंग की यह सेल 25 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी
त्योहारी सीज़न है तो स्मार्टफोन सेल भी आम है। अभी हाल में ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर सेल आयोजित हुई थी। इस दौरान सबसे भी ज़्यादा मांग स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट की रही। अब दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने एनिवर्सरी सेल का ऐलान किया है। सैमसंग की यह सेल 25 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी।

जानकारी दी गई है कि उपभोक्‍ता इस सेल के दौरान सैमसंग मोबाइल, टेलीविजन, वियरेबल्‍स, आईटी उत्‍पाद, मोबाइल सर्विस पैक और ऑडियो एक्सेसरीज़ पर एक्‍सक्‍लूसिव ऑफर पाएंगे। इसके अलावा सैमसंग की ई-कॉमर्स साइट से इन प्रोडक्ट की खरीदारी के लिए आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। बजाज फिनसर्विस के साथ बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का भी विकल्प है। आइए आपको इस सेल में मिलने वाले ऑफर के बारे में बताते हैं।
Advertisement

1. सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स को 1,000 रुपये की छूट के साथ 15,900 रुपये में बेचा जाएगा। हैंडसेट को इसी कीमत में फ्लिपकार्ट सेल में भी बेचा गया था। इस हैंडसेट के साथ एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। और आपको एक बार स्क्रीन बदलने वाली वारंटी नेवर माइंड भी मिलेगी।

2. सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट के 64 जीबी वेरिएंट को 13,900 रुपये में बेचा जा रहा है। आम तौर पर इस हैंडसेट की कीमत 15,900 रुपये रहती है। आईसीआईसीआई वाला कैशबैक ऑफर भी इस हैंडसेट के साथ दिया जा रहा है।
Advertisement

3. सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो को 1,400 रुपये की छूट के साथ 7,590 रुपये में उपलब्ध है। वेबसाइट पर इसकी आम कीमत 8,990 रुपये बताई गई है।
Advertisement

4. सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो को आप इस एनिवर्सरी सेल में 7,090 रुपये में खरीद पाएंगे। इस वेबसाइट पर आपको 900 रुपये की छूट मिल रही है।

5. सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 की आम कीमत 7,200 रुपये है। इसे 6,590 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

6. सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो 1,000 रुपये में सस्ते में उपलब्ध है। इस हैंडसेट के लिए आपको 6,490 रुपये खर्चने होंगे। इसके साथ कैशबैक ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकेगा।
Advertisement

7. सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 हैंडसेट 910 रुपये की छूट के साथ 5,990 रुपये में उपलब्ध है। आम तौर पर यह हैंडसेट 6,900 रुपये में बेचा जाता है।

इसके अलावा आप सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के साथ कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Offer, Samsung Mobile, Samsung Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  7. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  8. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  9. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  10. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.