कूलपैड नोट 5 के इन टॉप 5 फ़ीचर के बारे में जानें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2016 13:56 IST
ख़ास बातें
  • कूलपैड नोट 5 को भारत में 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • इस फोन में बड़ी बैटरी और 4 जीबी रैम है
  • कूलपैड नोट 5 डुएल ऐप सपोर्ट के साथ आता है
कूलपैड ने भारत में नोट 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 20 अक्टूबर से ओपन सेल में शुरू होगी। इस कीमत के साथ कूलपैड ने कूलपैड नोट 5 में कई शानदार फ़ीचर दिए हैं। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा।

सबसे खास बात है फोन में दी गई 4010 एमएएच की बैटरी, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो स्मार्टफोन खासा आकर्षित करता है। कूलपैड नोट 5 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित कूल यूआई 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन भारत में सभी 4जी बैंड (4जी वीओएलटीई सहित) सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इस फोन के टॉप 5 फ़ीचर के बारे में।


1) बैटरी
जैसा कि हमने बताया, कूलपैड नोट 5 में 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में दी गई बैटरी रिमूवेबल है जिसका मतलब है कि इसे आसानी से निकाला और लगाया जा सकता है। इसके अलावा बैचरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कूलपैड का दावा है कि फोन की बैटरी एक बार चार्ज होने पर होने पर 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।
Advertisement

2) रैम
अगर आप इस कीमत वाले फोन से टक्कर करें तो लेनोवो वाइब के5 नोट और लेईको ले2 में 3 जीबी रैम है। हालांकि, कूलपैड नोट 5 में 4 जीबी रैम है। इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर और एक एआरएम कॉर्टेक्स-ए53 जीपीयू है।
Advertisement

3) स्टोरेज
कूलपैड नोट 5 में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऐप और तस्वीरों को स्टोर करने के लिए एक आम यूज़र के हिसाब से 32 जीबी स्टोरेज पर्याप्त है। वहीं प्रोफेशनल यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

4) फिंगरप्रिंट सेंसर
कूलपैड नोट 5 में सुरक्षा के लिहाज़ से एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कंपनी गेस्चर शॉर्टकट की भी जमकर तारीफ कर रही है। कंपनी का कहना है कि फिंगरप्रिंट सेंसर 0.5 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर सकता है। हालांकि इस कीमत में आने वाले दूसरे फोन की तरह बहुत शानदार नहीं है। कूलपैड नोट 5 में रियर कवर पर कैमरे के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

5) डुअल ऐप
मई में लॉन्च हुए कूलपैड मैक्स की तरह कूलपैड नोट 5 भी डुअल स्पेस सिस्टम के साथ आता है। जिसका मतलब है कि एक स्मार्टफोन में यूज़र दो अकाउंट चला सकते हैं। यानी एक ही फोन में व्हाट्सऐप, फेसबुक, मैसेंजर और दूसरे ऐप के दो अकाउंट इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

कूलपैड, कूलपैड नोट 5, मोबाइल, एंड्रॉयड, कूलपैड नोट 5 फ़ीचर, कूलपैड नोट 5 स्पेसिफिकेशन, कूलपैड नोट 5 स्पेसिफिकेशन, कूलपैड नोट 5 कीमत, Coolpad,  Coolpad Note 5,  Mobiles,  Android,  Coolpad Note 5 Features,  Coolpad Note 5 Specifications, Coolpad Note 5 India Launch,  Coolpad Note 5 Price
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.