Coolpad Mega 5, Mega 5M और Mega 5C भारत में लॉन्च, जानें दाम और इनकी खूबियां

हैंडसेट निर्माता कंपनी Coolpad ने आज यानी 20 दिसंबर को भारतीय बाजार में अपने तीन नए स्मार्टफोन Mega 5, Mega 5M और Mega 5C स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2018 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Coolpad Mega 5 की भारत में कीमत 6,999 रुपये
  • Coolpad Mega 5C का दाम 4,499 रुपये
  • Coolpad Mega 5M में है 2,000 एमएएच की बैटरी

Coolpad Mega 5, Mega 5M और Mega 5C भारत में लॉन्च, जानें दाम और इनकी खूबियां

हैंडसेट निर्माता कंपनी Coolpad ने आज यानी 20 दिसंबर को भारतीय बाजार में अपने तीन नए स्मार्टफोन Mega 5, Mega 5M और Mega 5C स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कूलपैड के सबसे प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। Coolpad Mega 5 के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे तो वहीं Coolpad Mega 5C और Coolpad Mega 5M में सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। आइए अब आपको कूलपैड मेगा 5, मेगा 5एम और मेगा 5सी की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Coolpad Mega 5, Mega 5M और Mega 5C की भारत में कीमत, उपलब्धता और डिजाइन

भारत में कूलपैड मेगा 5, कूलपैड मेगा 5सी और कूलपैड मेगा 5एम की कीमत क्रमश: 6,999 रुपये, 4,499 रुपये और 3,999 रुपये है। Coolpad का स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन स्टोर में ब्लू, गोल्ड और डार्क ग्रे रंग में बेचा जाएगा। अब बात फोन के डिजाइन की। Coolpad Mega 5 में दो रियर कैमरे, फिंगरप्रिंट सेंसर है। वॉल्यूम और पावर बटन को फोन के दाहिनी तरफ जगह मिली है। Coolpad Mega 5C और Mega 5M स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा और स्पीकर ग्रिल को बैक पैनल पर जगह मिली है। दोनों ही हैंडसेटट में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
 
 

Coolpad Mega 5, Mega 5M और Mega 5C के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात कूलपैड मेगा 5 की। डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। Coolpad Mega 5 में 5.7 इंच एचडी+ डिस्प्ले  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 0.3 मेगापिक्सल का वीजीए सेंसर है। Coolpad Mega 5 में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में जान फू्ंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

 

Coolpad Mega 5M के बैक पैनल पर है सिंगल रियर कैमरा

अब बात कूलपैड मेगा 5सी की। डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। Coolpad Mega 5C में 5.45 इंच एचडी+ डिस्प्ले  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अब बात कैमरा सेटअप की। Coolpad Mega 5C में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 5 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। फोन में जान फू्ंकने के लिए 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

अब बात कूलपैड मेगा 5एम की। डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी डिस्प्ले  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अब बात कैमरा सेटअप की। Coolpad Mega 5M में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 5 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। फोन में जान फू्ंकने के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.