Realme U1 और Realme 2 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर रियलमी यू1 की तुलना Realme 2 Pro से की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 नवंबर 2018 18:08 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी यू1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है
  • रियलमी 2 प्रो की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है
  • Realme U1सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन है

Realme U1 vs Realme 2 Pro

Realme U1 को इस हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में आपको क्या कुछ खास मिलने वाला है? यह बताने के लिए हमने Realme U1 की तुलना Realme 2 Pro से की है जो कंपनी का प्रीमियम हैंडसेट है। Realme U सीरीज़ को फोटोग्राफी के दीवानों के लिए पेश किया गया है। लेटेस्ट फोन के फीचर भी इन्हीं दावों की पुष्टि करते हैं। दूसरी तरफ, Realme 2 Pro परफॉर्मेंस आधारित हैंडसेट हैं। यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर रियलमी यू1 की तुलना Realme 2 Pro से की है।
 

Realme U1 बनाम Realme 2 Pro भारत में कीमत

रियलमी यू1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 5 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

दूसरी तरफ, रियलमी 2 प्रो की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,990 रुपये है। Realme 2 Pro का सबसे पावरफुल वेरिएंट 17,990 रुपये का है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। रियलमी 2 की तरह यह फोन भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर ब्लैक सी, ब्लू ओसियन और आइस लेक रंग में बेचा जाता है।
 

Realme U1 vs Realme 2 Pro डिस्प्ले

रियलमी यू1 (रिव्यू) की स्क्रीन 6.3 इंच की है। फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन वाली है।
Advertisement

Realme 2 Pro (रिव्यू) में भी यही डिस्प्ले है। दोनों फोन के वाटरड्रॉप नॉच में फ्रंट कैमरे और अन्य सेंसर के लिए जगह है।
 

Realme U1 vs Realme 2 Pro प्रोसेसर

स्मार्टफोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एआरएम जी72 जीपीयू है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट 12एनएम प्रोसेस पर बना है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।
Advertisement

Realme 2 Pro में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज।
 

Realme U1 vs Realme 2 Pro कैमरे

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme U1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.4) का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme U1 पोर्ट्रेट लाइटनिंग, स्लो मो वीडियो, एआई सीन डिटेक्शन और बोकेह इफेक्ट के साथ आता है। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी कैमरे में बैकलाइट मोड फीचर होने की बात की है। इसके अलावा एआई ब्यूटी+ मोड होने का भी ज़िक्र है। स्मार्टर ग्रुपी फीचर की मदद से यूज़र एक तस्वीर में कई सब्जेक्ट पर कस्टमाइज़्ड ब्यूटीफिकेशन का मज़ा ले सकते हैं।


Advertisement
दूसरी तरफ, Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है।
 

Realme U1 vs Realme 2 Pro बैटरी

Realme U1 की बैटरी 3500 एमएएच की है। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलता है। Realme 2 Pro की भी बैटरी क्षमता यही है। साथ में यही चार्जर भी मिलता है। हमने रिव्यू में पाया कि दोनों ही फोन फुल चार्ज होने पर पूरा दिन साथ देते हैं।
 

रियलमी यू1 बनाम रियलमी 2 प्रो अन्य स्पेसिफिकेशन

रियलमी यू1 के दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं। रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है

Realme 2 Pro में लाइट एंड डिस्टेंस सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप और जियोमैगनेटिक सेंसर दिया गया है। रियलमी 2 प्रो का डाइमेंशन 156.7x74.0x8.5 मिलीमीटर है और इसका वज़न 174 ग्राम। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी ओटीजी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई और जीपीएस शामिल हैं।
 
रियलमी यू1 बनाम रियलमी 2 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.30 इंच6.30 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो पी70क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा
25-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी8 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
3500 एमएएच3500 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.306.30
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
409409

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो पी70क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम
4 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)16-मेगापिक्सल (f/1.7) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर फ्लैश
एलईडीहां
फ्रंट कैमरा
25-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0)
रियर ऑटोफोकस
-हां

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 5.2ColorOS 5.2

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां
माइक्रो यूएसबी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां
एनएफसी
-नहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.