CMF Phone 1 जल्द होगा लॉन्च, ऑरेंज लेदर बैक के साथ मिलेगा पैनल स्मार्ट डायल

CMF ने अपने पहले स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी दी है, जिसे CMF Phone 1 कहा जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2024 17:58 IST
ख़ास बातें
  • CMF Phone 1 की कीमत $249 (20,790 रुपये) से $279 (लगभग 23,294 रुपये) होगी।
  • CMF Phone 1 में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है।
  • CMF Phone 1 में 50MP का रियर कैमरा और 16 MP का सेल्फी कैमरा है।

Nothing Phone (1) में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing के सीईओ कार्ल पेई ने हाल ही में Nothing Phone (3) के लॉन्च को 2025 तक आगे बढ़ाने का संकेत दिया था। अब कंपनी के सब-ब्रांड CMF ने अपने पहले स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी दी है, जिसे CMF Phone 1 कहा जाता है। टीजर इमेज से आगामी स्मार्टफोन से क्या उम्मीद की जाए इसकी एक झलक मिली है। आपको बता दें कि CMF को किफायती सेगमेंट के लिए तैयार किया गया है। यहां हम आपको CMF Phone 1 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 


CMF Phone 1 जल्द होगा लॉन्च


CMF ने एक ट्वीट में कहा है कि उसका पहला स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में शानदार है। यह नथिंग के यूनिक स्टाइल और डिजाइन पर फोकस का लाभ उठाएगा। Nothing सब-ब्रांड उस सेगमेंट पर फोकस कर रहा है जिसे अनदेखा किया जाता है। CMF Phone 1 कंपनी के पूरे प्रोडक्ट इकोसिस्टम के लिए एक एंट्री प्वाइंट के तौर पर काम करेगा। इससे पता चलता है कि यह एक किफायती स्मार्टफोन होगा। 

हालांकि, CMF Phone 1 पर नथिंग के स्मार्टफोन के समान डिजाइन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। टीजर फोटो से पता चलता है कि इसमें ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और ग्लिफ इंटरफेस भी नहीं होगा। इसके बजाय आगामी स्मार्टफोन में ऑरेंज शेड में लेदर लुक वाला बैक पैनल आ सकता है जो सब-ब्रांड के डिवाइसेज पर पाया जाता है। डिवाइस के नीचे दाईं ओर एक डायल भी है जो कि Neckband Pro पर पाए जाने वाले के समान है। स्मार्टफोन पर इसके फंक्शन का अभी तक पता नहीं चला है। यह कंफर्म किया गया है कि CMF Phone 1 अन्य डिवाइसेज की तरह भारत में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा। 


Advertisement
CMF Phone 1  Price


कीमत की बात की जाए तो CMF Phone 1 की कीमत $249 (20,790 रुपये) से $279 (लगभग 23,294 रुपये) होगी। यह स्मार्टफोन अलगे महीने लॉन्च होने की संभावना है।


CMF Phone 1 Expected Specifications


लीक हुए स्पेसिफिकेशंस के अनुसार, CMF Phone 1 में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। अफवाह है कि आगामी स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगी। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 7200 SoC मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CMF Phone 1, CMF Phone 1 Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.