iPhone 16 पर अभी भी बंपर डिस्काउंट! यहां से खरीदने पर होगी Rs 7,500 की बचत

Vijay Sales की पार्टनरशिप Cashify के साथ है, जिसके जरिए आप इनकी वेबसाइट से अपने फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। हालांकि, सटीक एक्सचेंज वैल्यू Cashify के एग्जिक्यूटिव के घर आने के बाद लगाई जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 नवंबर 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • Vijay Sales की वेबसाइट पर 69,990 रुपये के बजाय 66,490 रुपये पर लिस्टेड
  • चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट
  • No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं iPhone 16, एक्सचेंज सर्विस भी उपलब्ध

iPhone 16 के बेस वेरिएंट की मूल कीमत 69,990 रुपये है

Photo Credit: Apple


लगभग सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर फेस्टिवल सेल फिलहाल के लिए खत्म हो गई हैं, लेकिन अभी भी कुछ प्लेटफॉर्म ऐसे हैं, जो iPhones पर अच्छे डील्स दे रहे हैं। यदि आपको लगता है कि आपके हाथ से iPhone 16 की डील निकल चुकी है, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। एक रिटेलर ऐसा भी है, जो अभी भी iPhone 16 को बड़े डिस्काउंट पर बेच रहा है। यहां कीमत पर तो डिस्काउंट है ही, साथ ही बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड को यूज करके खरीदारी करने पर एक्स्ट्रा ऑफ भी है। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर No Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। तो बिना देरी किए चलिए आपको iPhone 16 की इस Deal के बारे में विस्तार से बताते हैं।

iPhone 16 Deal on Vijay Sales

iPhone 16 का 128GB स्टोरोज वेरिएंट Vijay Sales की वेबसाइट पर 69,990 रुपये के बजाय 66,490 रुपये पर लिस्टेड है, जो कुल 3,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट होता है। इतना ही नहीं, अब यदि आप ICICI बैंक या SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए EMI पर इसे खरीदते हैं, तो आपको फ्लैट 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, यदि ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से फुल स्वाइप पर इसे खरीदा जाता है, तो फ्लैट 3,000 रुपये ऑफ मिलेगा। ये मैक्सिमम 7,500 रुपये की बचत होती है। लगभग समान ऑफर्स IDFC First Bank, HDFC बैंक और कुछ अन्य बैंक के कार्ड्स पर भी है।

Vijay Sales की पार्टनरशिप Cashify के साथ है, जिसके जरिए आप इनकी वेबसाइट से अपने फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। हालांकि, सटीक एक्सचेंज वैल्यू Cashify के एग्जिक्यूटिव के घर आने के बाद लगाई जाती है।

iPhone 16 Key Specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। यह आईफोन ऑक्टा-कोर A18 चिपसेट पर काम करता है। इस आईफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। iPhone 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए iPhone 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन-सेंसर जूम के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है। इस आईफोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.