BSNL के इस प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाल ही में अपने एक प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 फरवरी 2019 16:26 IST
ख़ास बातें
  • जून 2017 में लॉन्च हुआ था BSNL का 666 रुपये वाला प्लान
  • 129 दिनों के बजाय अब 122 दिनों की वैधता मिलेगी
  • BSNL के 666 रुपये वाले प्लान में मिलते हैं प्रतिदिन 100 एसएमएस

BSNL के इस प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। बीएसएनएल के इस प्लान के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। BSNL के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता में बदलाव किया गया है, पहले यह प्लान 129 दिनों की वैधता के साथ आता था, लेकिन अब इस प्लान के साथ आपको 122 दिनों की वैधता मिलेगी।

BSNL का 666 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान कंपनी के अतिरिक्त डेटा ऑफर का हिस्सा भी है। इसका मतलब 1.5 जीबी डेटा के अलावा यूजर्स को 2.2 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा, इसका मतलब प्रतिदिन कुल 3.7 जीबी डेटा मिलेगा। याद करा दें कि 666 रुपये वाला बीएसएनएल का यह प्लान 129 दिनों की वैधता के साथ हर रोज 1.5 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता था।

गौर करने वाली बात यह है कि 666 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान को जून 2017 में लॉन्च किया गया था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि पहले इस प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा दिया जाता था, लेकिन पिछले साल इसे घटाकर 1.5 जीबी प्रतिदिन कर दिया गया था।

BSNL आंध्र प्रदेश और कोलकाता वेबसाइट से 666 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में बदलाव की पुष्टि हुई है। Telecom Talk ने सबसे पहले इस खबर को रिपोर्ट किया था। पिछले सप्ताह BSNL ने 349 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया था। पहले ये प्लान 54 दिनों की वैधता के साथ आता था लेकिन बदलाव के बाद अब इस प्लान के साथ आपको 64 दिनों की वैधता मिलेगी। BSNL का 349 रुपये वाले रीचार्ज प्लान प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.