Black Shark 5, Black Shark 5 RS और Black Shark 5 Pro गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

वनिला Black Shark 5 में Qualcomm Snapdragon 870 SoC है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2022 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Black Shark 5 Pro में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Black Shark 5 RS में 6.67 इंच का Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले है।
  • तीनों स्मार्टफोन गेमिंग फीचर्स से लैस हैं।

Black Shark 5 Pro में 108-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

चीन में Black Shark 5 सीरीज के स्मार्टफोन्स को 30 मार्च को लॉन्च कर दिया गया है। लाइनअप में Black Shark 5, Black Shark 5 RS, और टॉप एंड Black Shark 5 Pro मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं। चीन में इनके लिए प्री ऑर्डर किया जा सकता है। स्मार्टफोन्स की सेल 2 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। चूंकि ये गेमिंग स्मार्टफोन हैं, तो इनमें फीचर्स भी गेमिंग को ध्यान में रखकर दिए गए हैं। सीरीज के स्मार्टफोन्स में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 720 हर्ट्ज टच सैम्पलिंग रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा इनमें मेग्नेटिक शॉल्डर बटन हैं जिससे बेहतर गेमिंग का अनुभव मिलता है। 

Black Shark ने Weibo के माध्यम से सीरीज के लॉन्च की अधिकारिक घोषणा की जिसमें कंपनी ने लॉन्च प्राइस और इसके उपलब्ध वेरिएंट्स Black Shark 5, Black Shark 5 RS और Black Shark 5 Pro के बारे में जानकारी दी। 
 

Black Shark 5 series price

वनिला Black Shark 5 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB + 128GB, 12GB + 128GB और 12GB + 256GB में लॉन्च किया गया है जिनकी कीमत क्रमश: CNY 2,799 (लगभग 33,500 रुपये), CNY 2,999 (लगभग 35,800 रुपये) और CNY 3,299 (लगभग 39,400 रुपये) है। यह फोन हेवनली व्हाइट, मिटिओराइट ब्लैक और एक्सप्लोर ग्रे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। 

Black Shark 5 RS की कीमत 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 3,299 (लगभग 39,400 रुपये) है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट CNY 3,799 (लगभग 45,300 रुपये) में आता है। इसे स्काई ब्लैक और याओजिंग येलो कलर्स में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

टॉप एंड वेरिएंट Black Shark 5 Pro की कीमत इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 4,199 (लगभग 50,100 रुपये) है। जबकि इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (लगभग 56,100 रुपये) है। इसके 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 (लगभग 65,600 रुपये) है। यह फोन हेवनली व्हाइट और मिटिओराइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। 
 

Black Shark 5 specifications

वनिला Black Shark 5 में 6.67 इंच का Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक फुलएचडी प्लस (2,400x1,080 पिक्सल) पैनल है। यह 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और 720 हर्ट्ज के टच सैम्पिलिंग रेट के साथ आता है। डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 870 SoC है जिसे Adreno 650 GPU के साथ पेअर किया गया है। फोन MIUI आधारित JoyUI 13 ओएस पर रन करता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। उसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 4,650mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। 
Advertisement
 

Black Shark 5 RS specifications

Black Shark 5 RS में 6.67 इंच का Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक फुलएचडी प्लस (2,400x1,080 पिक्सल) पैनल है। इसमें 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में 256 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इसके 8GB RAM वेरिएंट में Snapdragon 888 चिप दी गई है जबकि 12GB RAM वेरिएंट में Snapdragon 888+ चिप मिलती है। इनके साथ Adreno 660 GPU की पेअरिंग की गई है। फोन में 64MP मेन कैमरा के साथ ट्रिपल लेंस सेटअप मिलता है। यह 60fps पर 4K तक वीडियो शूट कर सकता है।  हैंडसेट में 4,500mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 
 

Black Shark 5 Pro specifications

Black Shark 5 Pro में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ Adreno 730 GPU की पेअरिंग है। इसमें डुअल वैपर चैम्बर है जिससे यह फोन गर्म नहीं होता है। Black Shark 5 Pro में 6.67 इंच का Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक फुलएचडी प्लस (2,400x1,080 पिक्सल) पैनल है। यह 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और 720 हर्ट्ज के टच सैम्पिलिंग रेट के साथ आता है। इस फोन में मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। हैंडसेट में 4,650mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,650 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1,800x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1,800x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4,650 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.