Latest Smartphones Under Rs 35,000: फ्लैगशिप स्पेक्स मिड-रेंज में! ये हैं 5 टॉप मिड-रेंज मोबाइल फोन्स

35,000 रुपये के अंदर Vivo V60e, OPPO F31 Pro+ 5G, OnePlus Nord 5, iQOO Neo 10 और Poco F7 जैसे फोन 7,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और Snapdragon 8-सीरीज चिपसेट ऑफर करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2025 13:57 IST
ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में 7,000mAh तक बैटरी और 120-144Hz AMOLED डिस्प्ले आम बात
  • Snapdragon 8s Gen 3/Gen 4 जैसे पावरफुल चिपसेट वाले फोन मौजूद
  • 35,000 रुपये से कम में कई मॉडल्स IP69 रेटेड बिल्ड के साथ उपलब्ध

Vivo V60e में 200MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP सेल्फी कैमरा है

35,000 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में आज स्मार्टफोन्स इतनी तेजी से अपग्रेड हुए हैं कि यूजर को अब फ्लैगशिप-स्टाइल फीचर्स बजट के करीब ही मिलने लगे हैं। बड़े AMOLED डिस्प्ले से लेकर 7,000mAh तक की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, 200MP कैमरा और Snapdragon 8-सीरीज चिपसेट, ये सब अब मिड-प्रीमियम सेगमेंट का हिस्सा बन चुके हैं। इस लिस्ट में दिए पांच फोन अपनी कैटेगरी में सबसे बैलेंस्ड हैं और डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और थर्मल मैनेजमेंट में ऐसे फीचर्स लाते हैं जो रोजमर्रा के यूज में भी फर्क दिखाते हैं। अगर आप इस रेंज में अपग्रेड सोच रहे हैं, तो नीचे दिए मॉडल लेटेस्ट हैं और हमने उनके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लिस्ट किया है।

Advertisement

Vivo V60e

Vivo V60e में 6.77-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2392 है। इसका प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7360 Turbo है, जिसे 4nm नोड पर बनाया गया है और यह परफॉर्मेंस व बैटरी एफिशिएंसी दोनों में अच्छा बैलेंस देने का दावा करता। फोन में 6,500mAh बैटरी लगी है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे यह काफी जल्दी चार्ज हो सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन IP68/IP69 रेटेड बिल्ड से लैस है।

OPPO F31 Pro+ 5G

OPPO F31 Pro+ 5G इस बजट में बैटरी और बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। फोन में 6.80-inch AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इसके अंदर Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिलता है। फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर हैं, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। IP रेटिंग का खुलासा नहीं किया गया है।

Advertisement

OnePlus Nord 5

OnePlus Nord 5 इस बजट में एक ऑल-राउंडर की तरह उभरता है। इसमें 6.83-inch 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलता है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर हाई-एंड गेमिंग तक सब आसानी से हैंडल करने का दावा करता है। फोन में 6,800mAh की बैटरी शामिल है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा यूनिट में 50MP + 16MP रियर कैमरा कॉम्बिनेशन और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Nord 5 को वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के मामले में IP65 रेट किया गया है।

iQOO Neo 10 (2025)

iQOO Neo 10 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-inch AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसका रिजॉल्यूशन 1260×2800 है। प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 4 है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल है, जो 120W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 50MP + 8MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें IP65-ग्रेड वाटर रेसिस्टेंस का जिक्र किया गया है।

Advertisement

Poco F7 5G

Poco F7 5G में 6.83-inch 1.5K pOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है। बैटरी 7,550mAh की है जिसे 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP + 8MP रियर कैमरा सेटअप और 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन IP69 रेटेड बिल्ड से लैस है। इसका वजन 222 ग्राम है, जो इस लिस्ट का सबसे भारी फोन है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.