AI से तैयार हुआ कंटेंट, Bandar Apna Dost, यूट्यूब पर कर रहा 38 करोड़ की कमाई

Bandar Apna Dost एआई यूट्यूब चैनल हर महीने करोड़ों रुपये की कमाई कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2025 14:40 IST
ख़ास बातें
  • सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI स्लोप चैनल 'बंदर अपना दोस्त' है।
  • बंदर अपना दोस्त चैनल पर अब तक 2.07 अरब से ज्यादा व्यूज हैं।
  • बंदर अपना दोस्त चैनल के 2.77 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

AI कंटेंट यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहा है।

Photo Credit: Youtube/Bandar Apna Dost

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आने के बाद से हर जगह चर्चा हो रही है कि यह इंसानों द्वारा किए जाने वाले कई काम आसानी से कर सकता है। आपने भी कई एआई द्वारा क्रिएट वीडियोज देखी होंगी। मगर आज हम एक ऐसे एआई यूट्यूब चैनल की बात कर रहे हैं, जो कि हर महीने करोड़ों रुपये की कमाई कर रहा है। जी हां यूट्यूब पर AI द्वारा क्रिएट कंटेंट पर हाल ही में हुई एक ग्लोबल स्तर की स्टडी से पता चला है कि एआई वाला सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल भारत में स्थित है। इस चैनल की अनुमानित सालाना इनकम करीबन 4.25 मिलियन डॉलर (लगभग 38 करोड़ रुपये) है। आइए एआई स्लॉप कंटेंट वाले इस चैनल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वीडियो एडिटिंग प्लेटफॉर्म Kapwing की इस रिपोर्ट में दुनिया के 15 हजार सबसे लोकप्रिय यूट्यूब चैनल पर स्टडी की गई है और सैकड़ों ऐसे चैनलों के बारे में पता चला। इनमें पूरी तरह से एआई द्वारा तैयार लो क्वालिटी वाला एआई स्लोप कंटेंट है। ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा तैयार की गई हैं, जिनमें इंसानों का कम से कम योगदान है। ये वीडियो और ऐसे चैनल्स को आमतौर पर किसी खास स्टोरी को बताने के बजाय व्यूज बढ़ाने के उद्देश्य से डिजाइन किए जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, 278 चैनल पूरी तरह से AI स्लोप से तैयार हैं। इन सभी ने कुल मिलाकर 63 बिलियन से अधिक व्यूज और 221 मिलियन सब्सक्राइबर हासिल किए हैं जो ऑनलाइन कंटेंट क्रिएशन में काफी ग्रोथ हासिल कर रहे हैं। 

Advertisement

इस स्टडी में पता चला कि सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI स्लोप चैनल 'बंदर अपना दोस्त' है जो कि भारतीय यूट्यूब चैनल है। इसमें एक इंसान जैसा बंदर और हल्क जैसा ताकतवर किरदार दिखाया गया है। ये हास्यपूर्ण तरीके से एनिमेटेड शॉर्ट वीडियो में बोलते हुए और कहीं घूमते हुए नजर आते हैं। इस चैनल पर अब तक 2.07 अरब से ज्यादा व्यूज हैं। वहीं इसके 2.77 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर भी हो चुके हैं। इस चैनल का इतना ज्यादा लोकप्रिय होना यह बताता है कि कम लागत में तैयार एआई कंटेंट भी काफी ग्रोथ हासिल कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.