16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Asus ZenFone 9 लॉन्च, जानें कीमत

फोन में डुअल रियर कैमरा मिलता है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.9 है। दूसरे कैमरा के तौर पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है जो एक वाइड एंगल कैमरा है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 18:58 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 5.9 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है
  • बेस वेरिएंट फिलहाल ताईवान में खरीदे के लिए उपलब्ध है
  • डिवाइस में पावर के लिए 4,300mAh बैटरी है

Asus ZenFone 9 आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आता है।

Asus ZenFone 9 को कंपनी ने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। ताईवान की स्मार्टफोन ब्रैंड ने इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ उतारा है। इसमें होल पंच डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में डुअल रियर कैमरा है और प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसमें डुअल स्टीरिओ स्पीकर्स भी दिए गए हैं। 
 

Asus ZenFone 9 price, availability

Asus ZenFone 9 की कीमत EUR 799 (लगभग 64,800 रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके ऊपर वाला वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। जबकि टॉप वेरिएंट वेरिएंट 16GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन को मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट व्हाइट, सनसेट रेड और स्टार्री ब्लू कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
Advertisement

बेस वेरिएंट फिलहाल ताईवान में खरीदे के लिए उपलब्ध है, और बाकी दो वेरिएंट्स के लिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। दूसरे मार्केट्स के लिए फोन की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। 
 

Asus ZenFone 9 specifications

Asus ZenFone 9 आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आता है। इसमें 5.9 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह Samsung AMOLED डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले होने के साथ ही यह HDR10 और HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए पैनल पर Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन मिलता है। ZenFone 9 में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है जिसे 16GB LPDDR5 RAM और Adreno 730 GPU के साथ पेअर किया गया है। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो, फोन में डुअल रियर कैमरा मिलता है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.9 है। दूसरे कैमरा के तौर पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है जो एक वाइड एंगल कैमरा है। यह 113 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। मेन कैमरा में छह एक्सिस का गिम्बल स्टेबलाइजर मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX663 f/2.45 लेंस है। सेटअप में प्रो वीडियो, स्लो मोशन, लाइट ट्रेल, पैनोरमा, नाइट फोटोग्राफी और टाइम-लैप्स फोटोग्राफी जैसे फीचर्स हैं।  

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6/ 6E, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS/ NavIC, NFC, FM radio, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। सेंसर्स में एक्सिलरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Asus ZenFone 9 में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। 
Advertisement

डिवाइस में पावर के लिए 4,300mAh बैटरी है जिसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसमें डुअल माइक्रोफोन दिया है जिसके साथ OZO ऑडियो नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग को बेहतर बनाता है। Dirac HD Sound के साथ डुअल स्टीरिओ स्पीकर्स दिए गए हैं। फोन के डाइमेंशन 146.5x68.1x9.1mm और वजन 169 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.