Asus Zenfone 5 Lite की तस्वीरें लीक, इसमें होंगे 4 कैमरे!

स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले भी देखा गया है। इसमें 5.7 से 6.0 इंच के बीच आकार वाले डिस्प्ले की उम्मीद है। साथ ही फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट में डुअल कैमरे की जगह देखी गई है। बता दें कि एमडब्ल्यूसी 2018 में असूस का इवेंट 27 फरवरी को तय हुआ है। कंपनी इस दिन अपनी ज़ेनफोन 5 सीरीज़ से पर्दा उठा सकती है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 12 फरवरी 2018 10:30 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 5 लाइट की तस्वीरें लीक
  • 4 कैमरों के साथ देखा गया स्मार्टफोन, दिखे ये स्पेसिफिकेशन
  • टिप्सटर इवान और एक इंस्टाग्राम यूज़र की पोस्ट से सामने आई जानकारी
इसी महीने के अंत में आयोजित होने जा रहे एमडब्ल्यूसी 2018 में तमाम बड़ी कंपनियां अपने स्मार्टफोन से पर्दा उठाएंगी। इसी कड़ी में एक बार फिर से असूस ज़ेनफोन 5 लाइट की तस्वीरें लीक हुई हैं। हमें पहले से उम्मीद है कि असूस के इवेंट में ज़ेनफोन 5 से पर्दा उठ सकता है लेकिन अब ज़ेनफोन 5 के लाइट वर्ज़न के आने की चर्चा तेज़ हो गई है। लीक हुई तस्वीर के ज़रिए इस स्मार्टफोन में 4 कैमरे देखे गए हैं। टिप्सटर इवान ब्लास की मानें तो फोन के रियर में 16 मेगापिक्सल के डुअल कैमरे होंगे व फ्रंट में सेल्फी के दीवानों के लिए यह स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस हो सकता है। पोर्ट्रेट को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इस कैमरे में आर्टीफिशियल बुकेह व ब्यूटी मोड भी जोड़ा गया है।

स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले भी देखा गया है। इसमें 5.7 से 6.0 इंच के बीच आकार वाले डिस्प्ले की उम्मीद है। साथ ही फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट में डुअल कैमरे की जगह देखी गई है। बता दें कि एमडब्ल्यूसी 2018 में असूस का इवेंट 27 फरवरी को तय हुआ है। कंपनी इस दिन अपनी ज़ेनफोन 5 सीरीज़ से पर्दा उठा सकती है।

मार्सल कैंपस नाम के यूज़र ने इंस्टाग्राम पर हाल में असूस के हैंडसेट की तस्वीर पोस्ट की है। चर्चा है कि यह असूस का ज़ेनफोन 5 लाइट है, जिसका ज़िक्र टिप्सटर इवान ब्लास ने कुछ घंटों पहले किया है। तस्वीर में देखे गए फोन का कुलजमा डिज़ाइन और वर्टिकलट, सेंट्रल कैमरा का प्लेसमेंट इस बात का इशारा हैं कि यह ज़ेनफोन 5 लाइट ही है। हाल के दिनों में जिस रेग्युलर ज़ेनफोन 5 की तस्वीरें आई हैं, उन्हें देखते हुए इसे ज़ेनफोन 5 लाइट ही माना जा रहा है। तस्वीर के मुताबिक हैंडसेट के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर देखा गया है, जिसका सीधा मतलब यह हुआ है कि फोन में कैपसिटिव कंट्रोल और होम बटन होना मुश्किल है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने की भी बात कही जा रही है।

बता दें कि असूस ज़ेनफोन 5 सीरीज़ के अलावा एमडब्ल्यूसी 2018 में जिन स्मार्टफोन पर तकनीक के दीवानों की नज़र है उनमें कई बड़े ब्रांड के फोन शामिल हैं। इनमें सैमसंग गैलेक्सी एस9, एस9 प्लस, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो, शाओमी मी मिक्स 2एस, नोकिया 1, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 8 (2018) और नोकिया 9 का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus Zenfone 5 Lite, Asus Zenfone, Asus Zenfone 5, Asus, mwc 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.