Asus ZenFone 4 Max को मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट

Asus ZenFone 4 Max को पिछले साल लॉन्च किया गया था। हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ जेनयूआई 5.0 सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी कर दिया गया है। जानिए, नए अपडेट के बाद आपके फोन में कौन-कौन से नए फीचर्स आ जाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2018 10:13 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट का वर्जन नंबर 15.2016.1809.412 है
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ मिला ZenUI 5.0 अपडेट भी
  • Asus ZenFone 4 Max को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो मिलना शुरू

Asus ZenFone 4 Max को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

Asus ZenFone 4 Max को पिछले साल लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से असूस जेनफोन 4 मैक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता था, लेकिन अब कंपनी ने अपने इस हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ जेनयूआई 5.0 सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी कर दिया गया है। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले Asus ने ZenFone 4 Selfie के लिए Android 8.1 Oreo अपडेट को जारी किया गया था। ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए Asus ZenFone 4 Max यूजर को अपडेट प्राप्त होगा।

पिछले साल जुलाई में असूस जेनफोन 4 मैक्स को रूस में लॉन्च किया गया था। रूस में स्मार्टफोन का दाम RUB 13,900 (लगभग 15,600 रुपये) है। असूस ब्रांड का यह हैंडसेट दो अलग चिपसेट के साथ आता है। एक वेरिएंट स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट वहीं दूसरा वेरिएंट स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ मिलता है। ZenTalk फोरम पर ZenFone 4 Max (ZC554KL) को एंड्रॉयड अपडेट मिलने की घोषणा की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सॉफ्टवेयर अपडेट बैच बनाकर रोल आउट किया जा रहा है। बता दें कि नए अपडेट का वर्जन नंबर 15.2016.1809.412 है।
Advertisement

नया अपडेट इंस्टॉल होने के बाद आपको पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड, स्मार्ट टेक्स्ट सिलेक्शन, नोटिफिकेशन डॉट्स और पासवर्ड ऑटोफिल आदि कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा ZenUI 5.0 में आने वाले कई फीचर्स भी मिलेंगे जैसे कि स्क्रीन ऑन, सजेस्टेड ऐप्स, गेम जिनी और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। अपडेट चेक करने के लिए Settings > About > System update में जाकर जांच करें।
 

Asus ZenFone 4 Max के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स में 5.5 इंच( 1080x1920 पिक्सल ) रिज़ॉल्यूशन वाला फुल एचडी  स्क्रीन है। फोन में 4 जीबी रैम है। यह फोन 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। असूस ने नए ज़ेनफोनन 4 मैक्स को अलग-अलग बाज़ारों के हिसाब से दो चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। फोन को क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। कैमरे की बात करें तो फोन में अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 154 x 76.9 x 8.9 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android Oreo, Asus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.