ASUS Zenfone 12 Ultra आया IMEI डेटाबेस में नजर, जानें कैसे होंगे फीचर्स

ASUS Zenfone 12 Ultra कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अगस्त 2024 20:13 IST
ख़ास बातें
  • फोन IMEI डेटाबेस में नजर आया है।
  • इसका मॉडल नम्बर ASUSAI2501H मेंशन किया गया है।
  • स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Asus Zenfone 11 Ultra  में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले आता है

ASUS कथित तौर पर अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह स्मार्टफोन ASUS Zenfone 12 Ultra बताया जा रहा है। फोन के बारे में अधिकारिक रूप से कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे हाल ही में IMEI डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। इससे पता चलता है कि फोन को कंपनी लॉन्च करने में अब ज्यादा समय नहीं लगाएगी। आइए जानते हैं इसके बारे में क्या जानकारी सामने आई है। 

ASUS Zenfone 12 Ultra कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है। फोन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गिजमोचाइना की ओर से दावा किया गया है कि फोन IMEI डेटाबेस में नजर आया है। जहां पर इसका मॉडल नम्बर ASUSAI2501H मेंशन किया गया है। ASUS Zenfone 11 Ultra को कंपनी ने कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था। पब्लिकेशन का दावा है कि इसके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स ROG Phone 9 के जैसे ही होंगे। 
Advertisement

यदि ऐसा होता है तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। जिसके साथ में 12GB तक रैम दी जा सकती है। Asus Zenfone 11 Ultra की बात करें तो फोन  में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले आता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है। इस फोन में 12GB रैम दी गई है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और OIS सपोर्ट के साथ 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी है जो कि 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 5.3 और WiFi 7 सपोर्ट जैसे फीचर्स भी हैं। असूस Zenfone 11 Ultra फोन एंड्रॉयड 14 पर ऑपरेट होता है और इसमें 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए आईपी68 रेटिंग है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.