Asus Zenfone 10 लॉन्च से पहले आया नजर! 16GB रैम, 5,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ पांच रंगों में आएगा!

Asus Zenfone 10 लॉन्च इवेंट 29 जून के लिए निर्धारित है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2023 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Asus Zenfone 10 को कंपनी 29 जून को लॉन्च करने जा रही है।
  • फोन को पांच तरह के कलर ऑप्शन में देखा गया है।
  • फोन में फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 2 SoC होगा।

Asus Zenfone 10 लॉन्च इवेंट 29 जून के लिए निर्धारित है।

Photo Credit: Winfuture.de

Asus Zenfone 10 को कंपनी 29 जून को लॉन्च करने जा रही है। लान्च से पहले फोन के रेंडर्स लीक हो गए हैं जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन भी बाहर आ गए हैं। फोन को पांच तरह के कलर ऑप्शन में देखा गया है। डिजाइन Asus ZenFone 9 के जैसा बताया जा रहा है। Asus Zenfone 10 में Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिलने वाला है। यह 200MP के डुअल कैमरा के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

Asus Zenfone 10 लॉन्च से पहले रेंडर्स में सामने आ गया है। इसे एक जर्मन पब्लिकेशन ने लीक किया है। रेंडर्स में फोन के पांच कलर वेरिएंट दिखाई दे रहे हैं। WinFuture.de के अनुसार, यह ब्लैक, ग्रे, ग्रीन, रेड और व्हाइट कलर में आने वाला है। डिस्प्ले पर लेफ्ट साइड में पंच होल दिख रहा है जिसमें सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। रियर पैनल में डुअल कैमरा LED फ्लैश के साथ बताया गया है। 

असुस जेनफोन 10 में बॉटम बेजल पतले देखने को मिल सकते हैं। यह 3.5mm हेडफोन जैक भी प्रदान करेगा। कंपनी के अनुसार, फोन में 5.9 इंच की फुलएचडी एमोलेड स्क्रीन बताई गई है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। फोन में फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 2 SoC होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर इसमें Android 13 आ सकता है। 

रैम और स्टोरेज की बात करें तो संभावित रूप से फोन 8 जीबी से लेकर 16 जीबी तक रैम के साथ आ सकता है। वेरिएंट्स कौन से होंगे, अभी कंफर्म नहीं किया जा सकता है। जहां तक स्टोरेज की बात है, इसमें इंटरनल स्पेस 256जीबी और 512जीबी का दिया जा सकता है। फोन में सैमसंग का 200MP सेंसर रियर में मिलने वाला है। यह मेन सेंसर होगा, जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल लेंस मौजूद रहेगा। 5,000mAh बैटरी इसे पावर देगी। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी होगी। 

Asus Zenfone 10 लॉन्च इवेंट 29 जून के लिए निर्धारित है। अनुमानित रूप से फोन की कीमत 749 डॉलर (लगभग 62 हजार रुपये) बताई गई है। यह शुरुआती कीमत हो सकती है। न्यूयॉर्क में इसका लॉन्च इवेंट है जो 29 जून को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  2. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  4. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  6. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  7. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  8. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  9. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  10. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.