WWDC 2024: इस दिन शुरू होगा Apple इवेंट, AI फीचर्स आने वाले हैं?

इस साल Apple द्वारा अपने अगले प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट - iOS 18, iPadOS 18, macOS 15, watchOS 11, और tvOS 18 की डिटेल्स दिए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 20:06 IST
ख़ास बातें
  • 10 जून से 14 जून तक चलेगा WWDC 2024 इवेंट
  • इवेंट में AI-पावर्ड फीचर्स की घोषणा होने की उम्मीद है
  • नए चिप की घोषणा भी हो सकती है, जिसे iPhone 16 सीरीज में दिया जाएगा

Apple WWDC 2024 इवेंट की आखिरी तारीख 14 जून है

WWDC 2024 जून में होने वाला है। वार्षिक डेवलपर्स सम्मेलन आम तौर पर ऐप्पल के मुख्यालय में होता है और इवेंट को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाता है। इस साल भी कंपनी दुनिया भर के डेवलपर्स को नए सॉफ्टवेयर फीचर्स देखने का मौका देने वाली है। इवेंट में iPhone निर्माता द्वारा नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स और एक्सपीरिएंस को पेश किए जाने की उम्मीद है।

Apple ने बुधवार को WWDC 2024 के 10 जून से शुरू होने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि यह ऑनलाइन इवेंट होगा, जिसका वीडियो एक्सेस सभी के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, इवेंट से एक दिन पहले मीडिया और डेवलपर्स के लिए एक्सपीरिएंस सेशन भी होगा। भाग लेने के लिए डेवलपर्स कंपनी की वेबसाइट के जरिए आवेदन दे सकते हैं, जिनकी संख्या सीमित है। कंपनी के अनुसार, ऐप्पल के स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज के विजेता भी व्यक्तिगत अनुभव के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

जबकि Apple आम तौर पर अपने इवेंट से पहले बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं लाती है, पिछली रिपोर्टों ने हमें WWDC 2024 से क्या उम्मीद की जाए, इसका अंदाजा दिया है। उम्मीद है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर के लिए इस साल नए जेनरेटिव AI-पावर्ड फीचर्स जोड़कर Samsung और Google की बराबरी करेगी। कथित तौर पर Apple क्लाउड-बेस्ड GenAI फीचर्स के लिए सपोर्ट प्रदान करने के लिए Google और Baidu जैसी AI फर्मों के साथ साझेदारी पर विचार कर रहा है।

इस साल Apple द्वारा अपने अगले प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट - iOS 18, iPadOS 18, macOS 15, watchOS 11, और tvOS 18 की डिटेल्स दिए जाने की उम्मीद है। इनमें से कम से कम कुछ अपडेट में AI पीचर्स और अनुभव लाने की उम्मीद है, कुछ क्लाउड-बेस्ड और अन्य डिवाइस पर आधारित होंगे। iOS 18 में एक अपडेटेड इंटरफेस मिलने की उम्मीद है और यूजर्स अपनी मर्जी से स्क्रीन पर कहीं भी आइकन को सेट कर सकेंगे। हमें WWDC में नए Apple सिलिकॉन चिप्स भी देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर 2023 में अपने 'स्केरी फास्ट' इवेंट में M3 चिप्स की घोषणा की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WWDC 2024, WWDC 2024 date, WWDC 2024 schedule
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.