iOS 27 Public Beta: Apple ने नए iOS 27 का बीटा वर्जन किया रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड

नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 को कंपनी ने WWDC 2026 में पेश किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जुलाई 2026 10:06 IST
ख़ास बातें
  • Siri AI का बेहतर वर्जन इसमें देखने को मिलने वाला है।
  • अपकमिंग iPhone 18 सीरीज के साथ यह नया सॉफ्टवेयर होगा रिलीज।
  • यह सॉफ्टवेयर का बीटा वर्जन है जो जिसमें कई तरह के बग मिल सकते हैं।

नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 को कंपनी ने WWDC 2026 में पेश किया था।

Apple ने अपने यूजर्स के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर iOS 27 का Public Beta वर्जन रोल आउट कर दिया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 को कंपनी ने WWDC 2026 में पेश किया था। अब इसका बीटा वर्जन पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया गया है। यानी यूजर अब डेवलपर अकाउंट के बिना ही इसके नए फीचर्स को इस्तेमाल करके देख पाएंगे। यह सॉफ्टवेयर के ऑफिशियल वर्जन से पहले यूजर को इसके नए फीचर्स का अनुभव देगा। इसमें Siri AI की बेहतरी के साथ ही कई तरह के कस्टमाइजेशन भी मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं iOS 27 Public Beta में क्या है खास, और कैसे कर सकते हैं इसे डाउनलोड। 

iOS 27 Public Beta को Apple ने यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया है। नए सॉफ्टवेयर में कंपनी ने खासतौर पर इसके AI फीचर्स पर ध्यान दिया है। Siri AI का बेहतर वर्जन इसमें देखने को मिलने वाला है। फोटो, सफारी, शॉर्टकट और कई ऐप में नए फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। कंपनी सॉफ्टवेयर का अधिकारिक और फुल स्टेबल वर्जन सितंबर में लॉन्च करेगी। यानी अपकमिंग iPhone 18 सीरीज के साथ यह नया सॉफ्टवेयर भी आने वाला है। अगर आप भी इस नए सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करके देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।

iOS 27 Public Beta इंस्टॉल करने से पहले सावधान!

iOS 27 Public Beta को अगर आप अपने डिवाइस पर इंस्टॉल करना चाहते हैं तो कुछ बातों को विशेष ध्यान रखें जो कंपनी ने हिदायत के तौर पर कही हैं। 

  • यह सॉफ्टवेयर का बीटा वर्जन है जो जिसमें कई तरह के बग और परफॉर्मेंस संबंधी परेशानी आपको आ सकती है।
  • कंपनी कहती है कि इस नए सॉफ्टवेयर को अपने प्राइमरी डिवाइस पर इंस्टॉल कर रहे हैं तो कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए इसे प्राइमरी डिवाइस पर इंस्टॉल न करने की सलाह दी गई है। 

iOS 27 Public Beta कैसे करें इंस्टॉल

  • iOS 27 Public Beta को इंस्टॉल करने के लिए iPhone के Safari ब्राउजर से Apple Beta Software Program की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब अपनी Apple ID से साइन इन करके प्रोग्राम को जॉइन (Enroll) करें।
  • अब अपने फोन की Settings > General > Software Update > Beta Updates में जाएं।
  • यहाँ iOS 27 Public Beta का विकल्प चुनें।
  • iOS 27 Public Beta को डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।

Advertisement

ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें

  • यह कंपनी की ओर से जारी किया गया बीटा अपडेट है। यह फाइनल वर्जन नहीं है। इसलिए डिवाइस में कुछ दिक्कतें आने की संभावना बताई गई है।
  • नए अपडेट को इंस्टॉल करने से पहले अपने iPhone का बैकअप ज़रूर ले लें।

iOS 27 Public Beta में क्या है खास
iOS 27 कंपनी का नया परफॉर्मेंस बेस्ड सॉफ्टवेयर अपडेट है। Apple के अनुसार, नए अपडेट में ऐप 30% तक तेजी से खुलते हैं। फोटो खींचने के बाद 70% तेज लोड होते हैं। इसी के साथ AirDrop इस अपडेट में 80% तेज होते हैं। ऐपल का नेक्स्ट जेनरेशन एआई या ऐपल इंटेलिजेंस इसमें दिया गया है। Siri AI के साथ यूजर को नया अनुभव मिलेगा, क्योंकि अब नया सिरी मैसेज में सर्च कर सकता है, ईमेल पढ़ सकता है, फोटो में भी सर्च कर सकता है, साथ ही ऐप में भी कई तरह के टास्क कर सकता है। Apple ने एक खास Siri ऐप भी पेश किया है, जिसमें बातचीत की हिस्ट्री iCloud के जरिए सभी डिवाइसेस पर सिंक होती है। इसके साथ ही स्क्रीन टाइम, बेहतर पेरेंटल कंट्रोल, और हेल्थ ऐप में कई इम्प्रूवमेंट किए गए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.