Apple के सबसे स्लिम iPhone 17 Air में नहीं होगा कोई भी पोर्ट!

Apple कथित तौर पर अब तक के सबसे स्लिम आईफोन iPhone 17 Air पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 19:54 IST
ख़ास बातें
  • Apple अब तक के सबसे स्लिम आईफोन iPhone 17 Air पर काम कर रहा है।
  • Apple iPhone 17 Air को पहला पोर्टलेस आईफोन बनाने पर काम कर रही है।
  • एप्पल बिना यूएसबी-सी पोर्ट के अपने आगामी आईफोन बना सकती है।

iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED की स्क्रीन है।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर अब तक के सबसे स्लिम आईफोन iPhone 17 Air पर काम कर रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट में सुझाव दिया कि कंपनी इसे पहला पोर्टलेस आईफोन बनाने पर भी काम कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि iPhone निर्माता ने यह फैसला इसलिए लिया, क्योंकि उसे डर था कि यूएसबी-सी पोर्ट हटाने से यूरोपीय यूनियन के साथ विवाद हो सकता है। हालांकि, ऐसा पता चला है कि यूएसबी-सी पोर्ट को पूरी तरह से पोर्टलेस फोन के लिए हटाना वास्तव में पूरी तरह से कानूनी होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यूरोपीय यूनियन कानून में खासतौर पर कॉमन चार्जर डायरेक्टिव उपयोग के लिए Apple को अपने खुद के लाइटनिंग पोर्ट को हटाकर यूएसबी-सी पोर्ट लगाना पड़ा था। अब मार्केट में सभी नए आईफोन इसी पोर्ट के साथ आ रहे हैं। अलग-अलग स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पर अलग-अलग चार्जिंग पोर्ट होने के चलते गैर जरूरी इलेक्ट्रिकल वेस्ट एकत्रित हो रहा था। इसके चलते यूजर्स को अलग-अलग डिवाइस के लिए कई चार्जर की जरूरत पड़ती। इसलिए यूरोपीय यूनियन में बेचे जाने वाले सभी डिवाइस के लिए एक कॉमन चार्जिंग पोर्ट का उपयोग अनिवार्य किया गया।

जब कानून का पहली बार प्रस्ताव दिया गया था तो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला पोर्ट माइक्रोयूएसबी था, इसलिए यह स्टैंडर्ड होता। कानून लागू होने तक यूएसबी-सी नया स्टैंडर्ड बन चुका था, इसलिए यह कानून में शामिल पोर्ट बन गया। Apple ने पहले ही Mac और iPad के लिए यूएसबी-सी चार्जिंग उपयोग कर लिया था और बाद में नए आईफोन के लिए भी यह इस्तेमाल किया गया, लेकिन पुराने मॉडल में लाइटनिंग पोर्ट ही उपयोग किया जा रहा था। कानून के अनुसार, आईफोन के लिए भी यूएसबी-सी पर स्विच करना जरूरी था।


Apple का नया पोर्टलेस iPhone


Advertisement
लंबे समय से सुझाव मिल रहा था कि Apple कभी भी एक या उससे अधिक iPhone मॉडल से वायर्ड चार्जिंग को हटा देगा। अब ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने बताया कि कंपनी ने iPhone 17 Air के लिए ऐसा करने पर विचार किया। कॉमन चार्जर डायरेक्टिव में सिर्फ यह कहा गया है कि अगर किसी डिवाइस में वायर्ड चार्जिंग पोर्ट है तो यह यूएसबी-सी होना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 17 Air, Slimmest iPhone, Apple, Portless iPhone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.