Amazon Smartphone Upgrade Days सेल: मात्र 10 हजार से सस्ते में खरीदें ये धांसू स्मार्टफोन

Amazon Smartphone Upgrade Days सेल के दौरान ई-कॉमर्स साइट एक्सचेंज डील्स, बैंक ऑफर्स, कीमत में कटौती, नो-कॉस्ट ईएमआई और अन्य ऑफर्स प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 16:09 IST
ख़ास बातें
  • अमेजन पर Smartphone Upgrade Days सेल का आयोजन किया हुआ है।
  • यह अमेजन सेल 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलने वाली है।
  • सेल के दौरान ई-कॉमर्स साइट एक्सचेंज डील्स और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं।

Photo Credit: Amazon

Amazon ने स्मार्टफोन अपग्रेड डेज Smartphone Upgrade Days सेल का आयोजन किया हुआ है। यह सेल 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलने वाली है। सेल के दौरान ई-कॉमर्स साइट एक्सचेंज डील्स, बैंक ऑफर्स, कीमत में कटौती, नो-कॉस्ट ईएमआई और अन्य ऑफर्स प्रदान कर रही है। बैंक ऑफर देने के लिए कंपनी ने HDFC बैंक कार्ड्स और Federal Bank कार्ड्स के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। आइए इन स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

आज हम आपको सेल में 10 हजार रुपये से कम में आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं:


Advertisement
Techno Spark 9 ऑफर की बात की जाए तो Techno Spark 9 के 4GB RAM और 64GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है, लेकिन यह 30 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 7,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank  कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। स्पेसिफिकेशंस के लिए इस फोन में Helio G37 Gaming प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है।

Lava Blaze NXT Lava Blaze NXT के 4GB RAM और 64GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है, लेकिन यह 19 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 9,299 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank  कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Lava Blaze NXT में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल AI ट्रिपल कैमरा दिया गया है।वहीं इस फोन को सिर्फ 444 रुपये प्रति माह की EMI में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

Samsung Galaxy M13 ऑफर के लिए Samsung Galaxy M13 के 4GB RAM और 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन यह 35 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 9,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर के लिए Federal Bank कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि 1250 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy M13 में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल AI ट्रिपल कैमरा दिया गया है।वहीं इस फोन को सिर्फ 463 रुपये प्रति माह की EMI में खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 9,200 रुपये तक कीमत कम हो सकती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी37

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  2. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  3. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  4. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  5. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  6. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  8. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  9. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  10. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.