Amazon Prime Day Sale 2025: Samsung Galaxy S24 Ultra में मिलेगा Rs 50,000 का बंपर डिस्काउंट!

Amazon Prime Day Sale भारत में 12 जुलाई 00:00 बजे शुरू होकर 14 जुलाई रात 11:59 बजे तक चलेगी, जो कुल 72 घंटे होते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जुलाई 2025 21:17 IST
ख़ास बातें
  • Prime Day पर Galaxy S24 Ultra पर लगभग 50,000 रुपये की भारी छूट संभव
  • ICICI/SBI कार्ड पर 10% एक्स्ट्रा बैंक ऑफर, नो‑कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर
  • 12 से 14 के बीच लगेगी Amazon Prime मेंबर्स के लिए सेल

Samsung Galaxy S24 Ultra 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था

Amazon ने अपनी Prime Day Sale 2025 की डेट ऑफिशियली 12-14 जुलाई घोषित कर दी है। इस तीन दिनों की सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra पर भारी डिस्काउंट मिल सकता है, जो लगभग 50,000 रुपये होगा। जी हां, आपने सही पढ़ा Samsung का पिछला फ्लैगशिप आपको 1,24,999 रुपये के लॉन्च प्राइस के बजाय 80,000 रुपये से कम कीमत में मिल सकता है। अपकमिंग Amazon सेल के दौरान न केवल कीमत में कटौती की जाएगी, बल्कि कुछ अन्य ऑफर्स को मिलाकर आप इसे बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।
 

Amazon Prime Day 2025 Sale Date, Offers

Prime Day भारत में 12 जुलाई 00:00 बजे शुरू होकर 14 जुलाई रात 11:59 बजे तक चलेगी, जो कुल 72 घंटे होते हैं। यह सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए होगी। सेल के दौरान प्रीमियम फोन्स जैसे Galaxy S24 Ultra, iPhone 15 और OnePlus 13s पर 40% तक की छूट मिल सकती है। कीमत में छूट के साथ-साथ ICICI और SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 10% एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा, साथ ही सेल में नो‑कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल होंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S24 Ultra Discount Details

Samsung Galaxy S24 Ultra के 12GB + 256GB वेरिएंट पर सेल के दौरान छूट मिलेगी। Amazon ने कंफर्म किया है कि Galaxy S24 Ultra सेल के दौरान 74,999 रुपये की शुरआती कीमत पर बेचा जाएगा। हालांकि, यह लिस्टेड कीमत होगी या ऑफर्स मिलाकर इसकी सटीक जानकारी को पर्दे के पीछे ही रखा गया है, लेकिन उम्मीद है कि यह कीमत सभी ऑफर्स मिलाकर होगी।
 

Samsung Galaxy S24 Ultra Specifications

Samsung Galaxy S24 Ultra की कुछ मुख्य खासियतों की बात करें, तो फोन Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर चलता है। इसमें 6.8-इंच QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसके क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो स्नैपर और 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर शामिल है। वहीं, फ्रंट में 12-मेगापिक्सल शूटर मौजूद है। फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है और 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 

Amazon Prime Day 2025 की तारीख क्या है?

Prime Day 2025 भारत में 12 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगी - 72 घंटे की सेल होगी।

क्या Samsung Galaxy S24 Ultra 80,000 रुपये से कम में मिलेगा?

हां, बैंक ऑफर और डिस्काउंट मिलाकर Galaxy S24 Ultra की कीमत 80,000 रुपये से नीचे जा सकती है।

Galaxy S24 Ultra का मौजूदा प्राइस क्या है?

अभी Amazon पर इसकी कीमत 84,999 रुपये है (12GB + 256GB मॉडल), लेकिन Prime Day में भारी छूट मिलेगी।

क्या Prime Day सेल सभी यूजर्स के लिए है?

नहीं, यह सेल सिर्फ Amazon Prime मेंबर्स के लिए है। Prime सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है।

क्या बैंक ऑफर्स मिलेंगे Galaxy S24 Ultra पर?

हां, ICICI और SBI कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। नो‑कॉस्ट EMI भी उपलब्ध होगी।

क्या S24 Ultra के साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा?

हां, Amazon पुराने फोन के बदले एक्सचेंज बेनिफिट भी दे सकता है, जो डिस्काउंट को और बढ़ा सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का 12000mAh बैटरी वाला फोन 2 रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च!
  2. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  4. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  5. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  6. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  7. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  8. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  9. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  10. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.