आईफोन 7 (32 जीबी) अमेज़न इंडिया पर 40,000 रुपये से कम में मिलेगा

अपनी 10वीं सालगिरह पर फ्लिपकार्ट अपनी वेबसाइट और ऐप पर 18 मई तक बिग 10 सेल का आयोजन कर रही है। इस सेल में छूट और ऑफर मिल रहे हैं। इसके अलावा, सबसे कम कीमत पर आईफोन 7 भीप बेचने का वादा किया गया है। इन कीमतों को चुनौती देने के लिए अमेज़न इंडिया ने अब आईफोन 7 32 जीबी वेरिएंट पर एक बड़ी छूट देने के ऐलान किया है। इस कीमत का खुलासा सेल के समय दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मई 2017 16:58 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 7 को 60,000 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • फ्लिपकार्ट पर इसे शुरुआत में 39,999 रुपये में बेचा गया
  • अमेज़न भी इसी कीमत के आसपास कीमत को लिस्ट करना जा रहा है
अपनी 10वीं सालगिरह पर फ्लिपकार्ट अपनी वेबसाइट और ऐप पर 18 मई तक बिग 10 सेल का आयोजन कर रही है। इस सेल में छूट और ऑफर मिल रहे हैं। इसके अलावा, सबसे कम कीमत पर आईफोन 7 भीप बेचने का वादा किया गया है। इन कीमतों को चुनौती देने के लिए अमेज़न इंडिया ने अब आईफोन 7 32 जीबी वेरिएंट पर एक बड़ी छूट देने के ऐलान किया है। इस कीमत का खुलासा सेल के समय दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

उम्मीद है कि अमेज़न फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपये में बेचे जा रहे 32 जीबी वेरिएंट को चुनौती देने के लिए आकर्षक कीमतों का ऐलान करेगी। अभी तक आईफोन 7 की यह सबसे कम कीमत है। लेकिन स्टॉक बेहद लिमिटेड हैं और ये बेहद तेजी से आउट ऑफ स्टॉक हो गए। अब, अमेज़न इंडिया दोपहर 2 बजे होने वाली सेल में आईफोन 7 के दाम और कम करने के लिए तैयार है।
Advertisement

आईफोन 7 32 जीबी की बाज़ार में कीमत 60,000 रुपये है और इसे दोनों साइट पर बड़ी छूट के साथ बेचा जा रहा है। अभी, अमेज़न इंडिया पर परर आईफोन 7 32 जीबी को दोपहर 2 बजे 3_,499 रुपये में बेचने के संकेत दिए गए हैं। इसके अलावा यह डिस्काउंट सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर होगा। आप अमेज़न प्राइम ट्रायल ऑफर के लिए साइन अप कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपये में मिलने वाला 32 जीबी वेरिएंट  पहले ही सोल्ड आउट हो चुका है। और अब यह आईफोन 7, 43,990 रुपये में 32 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध है। देश की दो बड़ी ई-कॉमर्स साइट में आईफोन की सबसे कम कीमत को लेकर होड़ मच हुई है।अमेज़न इंडिया ने हाल ही में ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन किया था और इसके बाद ही फ्लिपकार्ट पर बिग 10 सेल शुरू हुई।  सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और दूसरी एक्सेसरी पर ऑफर मिल रहे हैँ। सेल के दूसरे दिन फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल, वीवो और ओप्पो के फोन को छूट के साथ लिस्ट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iphone 7, iphone 7 32 gb, amazon india

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.