Amazon Great Indian Festival 2023 सेल 8 अक्टूबर से शुरू, जानें टॉप डील्स, डिस्काउंट और अन्य ऑफर

Amazon ने आगामी फेस्टिवल सीजन से पहले Amazon Great Indian Festival 2023 सेल की तारीख की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 सितंबर 2023 09:21 IST

Amazon पर कई किकस्टार्टर डील्स लाइव हो गई हैं।

Photo Credit: Amazon

Amazon ने आगामी फेस्टिवल सीजन से पहले Amazon Great Indian Festival 2023 सेल की तारीख की घोषणा कर दी है। Great Indian Festival 2023 सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन आखिरी तारीख अभी तक पता नहीं चली है। अमेजन प्राइम मेंबर्स को हमेशा की तरह 7 अक्टूबर की आधी रात से सेल का अर्ली एक्सेस दिया जाएगा। ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट अपनी वेबसाइट पर कुछ शुरुआती डील्स और डिस्काउंट भी जारी कर रहा है। SBI कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। सेल में मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट और लैपटॉप, स्मार्टवॉच आदि पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा।

ई-कॉमर्स साइट ने कई मोबाइल स्मार्टफोन, एक्सेसरीज, स्मार्टवॉच, टैबलेट और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और स्मार्ट टीवी और अन्य होम एप्लायंसेज पर डिस्काउंट के लिए एक अलग से वेबपेज तैयार किया है। Apple, Asus, Lenovo, OnePlus, iQoo, Realme, Samsung, boAt और Sony समेत भारतीय और ग्लोबल ब्रांड्स के डिवाइसेज की कीमतों में कटौती की उम्मीद है। अमेजन सेल में इको, फायर टीवी और किंडल डिवाइस पर भी सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है।

सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी और Amazon इस साल कई सेल राउंड आयोजित कर सकता है। Amazon प्राइम मेंबरशिप वाले ग्राहकों को ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का जल्दी एक्सेस मिलेगा। सेल के दौरान अतिरिक्त कैशबैक ऑफर, एक्सटेंडेड नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और अतिरिक्त वारंटी भी मिलेगी।

Great Indian Festival 2023 सेल में अमेजन ने अपनी ई-कॉमर्स साइट पर कई किकस्टार्टर डील्स लाइव भी कर दी हैं। सैमसंग के Samsung's Galaxy S23, Nokia G42 5G, Motorola Razr 40, Tecno Pova 5 Pro, Redmi 10 Power और Lava Agni 2 वर्तमान में डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। इसके अलावा इवेंट के दौरान OnePlus Nord 3, Samsung Galaxy M34 5G और Redmi 12 5G रियायती कीमतों पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। Amazon ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान एसबीआई के साथ साझेदारी की है, जिसमें डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ ईएमआई ट्रांजेक्शन से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Amazon Pay बेस्ड पेमेंट ऑफर और कूपन डिस्काउंट भी होगा।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  2. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  3. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  4. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  5. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  6. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  9. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  10. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.