Amazon Great Indian Festival Sale 2026 लाइव हो गई है। Samsung, Xiaomi, OnePlus और iQOO के Smartphones से लेकर TV, Electronics, Fashion और Home Appliances तक पर बड़ी छूट मिल रही है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट
Photo Credit: Amazon
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 आज रात 12 बजे से शुरू हो गई है। इस बार की फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज सहित कई कैटेगरी में बड़ी डील्स दी जा रही हैं। स्मार्टफोन की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Ultra ₹84,999, Xiaomi 17 ₹59,999 और OnePlus Nord 6 ₹42,999 में मिल रहा है। वहीं बजट में Lava Bold N4 Pro 5G ₹13,999 की डील है। इसके अलावा, 32-इंच से लेकर 75 इंच तक साइज के कई TV पर बड़े डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी।
Amazon Great Indian Festival Sale में ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से Prime यूजर्स को 5% और नॉन-Prime यूजर्स को 3% अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। Amazon Pay Later पर चुनिंदा खरीदारी में 10% कैशबैक और ₹1,500 या उससे ज्यादा के कार्ट पर Pay in 3 इंटरेस्ट-फ्री EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। Prime मेंबर्स को चुनिंदा डील्स पर एक्स्ट्रा बचत का फायदा मिलेगा।
स्मार्टफोन डील्स में Samsung Galaxy S25 Ultra ₹84,999 में मिल रहा है, जिसमें ₹5,000 का कूपन ऑफर शामिल है। iQOO 15R ₹46,499, Xiaomi 17 ₹59,999, OnePlus Nord 6 ₹42,999, OnePlus Nord CE 6 ₹33,999 और Samsung Galaxy A56 5G ₹31,999 में उपलब्ध हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Fold 7 5G ₹1,29,999, Redmi 15C 5G Prime ₹15,999 और Lava Bold N4 Pro 5G ₹13,999 में मिल रहे हैं।
स्मार्टफोन के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और एसेसरीज पर 80% तक, जबकि Smart TVs और प्रोजेक्टर्स पर 65% तक की छूट का दावा किया गया है। फैशन और ब्यूटी की कैटेगरी में 80% तक की बचत बताई गई है, जबकि होम अप्लायंसेज पर 65% तक डिस्काउंट मिल रहा है। टू-व्हीलर्स, स्पोर्ट्स और खिलौनों पर भी 50% तक की छूट का दावा है।
Amazon Launchpad पर भी चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 70% तक की छूट है। वहीं Amazon Karigar और Saheli के तहत कुछ प्रोडक्ट्स पर 85% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Amazon ने सेल में डील खोजने के लिए Rufus, Lens AI और Price History Tracker जैसे फीचर्स भी दिए हैं। Rufus अब Hinglish में सवाल समझकर प्रोडक्ट और डील खोजने में मदद कर सकता है, जबकि Price History से ग्राहक पिछले 30 से 90 दिनों में किसी प्रोडक्ट की कीमत में हुए बदलाव देख सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।