Amazon Great Indian Festival Sale 2024: सभी के लिए शुरू हुई अमेजन की फेस्टिव सेल, इन डील्स का उठाएं फायदा!

Amazon Great Indian Festival Sale में पिछले साल का फ्लैगशिप Samsung Galaxy S23 Ultra 5G 74,999 रुपये में लिस्टेड है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 सितंबर 2024 00:09 IST
ख़ास बातें
  • Amazon सेल आज से सभी लोगों के लिए शुरू हो चुकी है
  • सेल के दौरान SBI क्रेडिय या डेबिट कार्ड पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है
  • Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी 5% कैशबैक हासिल करने का मौका
 
Amazon Great Indian Festival Sale 2024: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल आज से सभी लोगों के लिए लाइव है। हर साल की तरह इस साल की सालाना सेल में भी स्मार्टफोन पर जमकर डिस्काउंट मिल रहे हैं। Samsung Galaxy S23 Ultra, OnePlus 12, OnePlus 12R, iPhone 13 सहित कई बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन के साथ लैपटॉप, वियरेबल्स, टैबलेट, होम अप्लायंसेज सहित लगभग सभी प्रमुख कैटेगरी पर आकर्षक डिल्स मिल रहे हैं। कीमत में छूट के साथ-साथ बैंक कार्ड ऑफर, एक्सचेंज बोनस या NO-Cost EMI जैसे ऑप्शन भी हैं। इसके अलावा, बता दें कि Flipkart की Big Billion Days 2024 सेल भी आज से सभी के लिए शुरू हो चुकी है, जहां आप Amazon Great Indian Festival के समान ही अच्छे डिस्काउंट डील्स हासिल कर सकते हैं। सेल के दौरान खरीदारी करने से पहले दोनों प्लेटफॉर्म पर छूट और ऑफर की तुलना करना ना भूलें।
 

Amazon Great Indian Festival Sale 2024: Best Deals for Amazon Prime Members

पिछले साल का फ्लैगशिप Samsung Galaxy S23 Ultra 5G वर्तमान में 74,999 रुपये (फोन को 1,44,999 में लॉन्च किया गया था और हाल ही में अमेजन पर 84,999 रुपये में बेचा जा रहा था) में लिस्टेड है। खरीदार कूपन के जरिए 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं।

Apple का iPhone 13 अपनी 59,900 रुपये की कीमत के बजाय अब ग्रेट इंडियन सेल में 41,180 रुपये में उपलब्ध है। यह डील फिलहाल अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध है। Honor 200 5G 34,999 रुपये के बजाय Amazon की इस सालाना सेल में 29,999 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

Samsung के मिड-रेंज Galaxy M35 5G की कीमत 19,999 रुपये से कम करके 15,999 रुपये कर दी गई है। ग्राहक Galaxy M15 5G को भी 15,999 रुपये की पुरानी कीमत के बजाय सेल के दौरान 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Nokia G42 5G का 6GB RAM और 128GB वेरिएंट Amazon Great Indian Festival Sale 2024 में 10,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। अमेजन सेल में SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कीमत 9,449 रुपये हो जाएगी।
Advertisement

Poco M6 5G का 6GB/128GB वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 9,499 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड के साथ 2,500 रुपये वेलकम रिवार्ड मिलते हैं। वहीं प्रति ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है।

Amazon ने iPad (10th Gen, 64GB) को भी Great Indian Festival के दौरान 44,900 रुपये के बजाय 29,999 रुपये में लिस्ट किया है। प्लेटफॉर्म पर 34,900 रुपये में लॉन्च किया गया Samsung Galaxy Tab S9 FE मॉडल 26,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

Amazon Great Indian Festival Sale 2024 के दौरान वायरलेस ऑडियो डिवाइस और स्मार्ट टीवी पर भी छूट दी जा रही है। Sony WH-1000XM5 हेडफोन की कीमत 25,990 (पहले 29,900 रुपये) है, जबकि Samsung का D-सीरीज 43-इंच 4K LED टीवी 36,990 रुपये (41,990 रुपये से घटकर) में बेचा जा रहा है।
Advertisement

TOSHIBA V Series 43 inch Smart TV अमेजन पर 19,999 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर के अंदर SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 18,249 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर के मामले में पुराना टीवी देने पर 3,100 रुपये बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

KODAK 43 Inches 4K Ultra HD LED TV अमेजन पर 18,999 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,249 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त 3100 रुपये की छूट पा सकते हैं, जो कि पुराना टीवी एक्सचेंज में देने पर लागू होगी।

Amazon Great Indian Festival 2024 सेल के दौरान अन्य डील और छूट न चूकें और लगातार Gadgets 360 पर बने रहें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.