Amazon Great Indian Festival 2022 सेल आज रात 12 बजे से! जानें कैसे उठाएं सेल का सबसे ज्यादा फायदा

Amazon ने Great Indian Festival के लिए डील्स और ऑफर्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है। इसमें डिस्काउंट और लिमिटिड टाइम ऑफर होंगे जो सेल के खत्म होने तक चलेंगे, जिसमें Lightning Deals भी शामिल हैं।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 17:04 IST
ख़ास बातें
  • सेल में पॉपुलर लैपटॉप, स्मार्टवॉच और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर 75% तक छूट
  • यह सेल चुनिंदा टीवी और अप्लायंसेज के लिए सबसे सस्ती कीमत का वादा करती है
  • सेल में पॉपुलर मोबाइल फोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट

Amazon ने Great Indian Festival के लिए डील्स और ऑफर्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है।

Amazon Great Indian Festival 2022 sale आज रात 12 बजे यानि 22 सितंबर से शुरू होने जा रही है। रात 12 बजे से सेल प्राइम मेंबर्स के लिए ओपन हो जाएगी और नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए यह 23 सिंतबर से शुरू होगी। Amazon Great Indian Festival सेल में कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स सबसे सस्ती कीमत में उपलब्ध होंगे, जबकि बहुत से प्रोडक्ट्स ऐसे होंगे जिन पर भारी छूट भी होगी। Amazon ने दिवाली सीजन सेल के लिए एक्सचेंज और पेमेंट ऑफर्स की भी घोषणा की है। सेल शुरू होने में 12 घंटे से भी कम का समय रह गया है। आप इस सेल के खास और धमाकेदार डील्स से चूक न जाएं, इसके लिए हमने एक आसान गाइड तैयार किया है, ताकि आप अमेजन की साल की सबसे बड़ी सेल का पूरा फायदा उठा सकें। 
 

Amazon Great Indian Festival 2022 सेल कब से होगी शुरू?

Amazon Prime मेंबर्स के लिए सेल 22 सितंबर रात 12 बजे से ही शुरू हो जाएगी। बाकी कस्टमर्स के लिए सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। अभी तक अमेजन ने इस त्यौहारी सेल के खत्म होने की तारीख के बारे में घोषणा नहीं की है। 
 

Amazon Great Indian Festival 2022 सेल में क्या होगा खास?

Amazon ने Great Indian Festival के लिए डील्स और ऑफर्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है। इसमें डिस्काउंट और लिमिटिड टाइम ऑफर होंगे जो सेल के खत्म होने तक चलेंगे, जिसमें Lightning Deals भी शामिल हैं। कंपनी ने SBI Card के साथ डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा की है। बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर सेल के पहले फेज में 10% का डिस्काउंट पा सकते हैं। 

Amazon Great Indian Festival 2022 सेल पॉपुलर मोबाइल फोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट लेकर आ रही है। इसके अलावा नो-कोस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर, फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट (चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर) और दूसरे ऑफर्स भी हैं। सेल शुरू होने से पहले ही अमेजन ने कुछ स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स से पर्दा उठा दिया है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो Amazon Great Indian Festival Sale 2022 के ऑफर्स चेक करना न भूलें। 
Advertisement

स्मार्टफोन के अलावा सेल में पॉपुलर लैपटॉप, स्मार्टवॉच और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर 75% तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ में नो-कोस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे। कुछ चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर कूपन आधारित डिस्काउंट ऑफर्स भी होंगे। 

अगर आप एक नया टीवी या कोई और होम अप्लायंस खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह सेल कुछ चुनिंदा टीवी और अप्लायंसेज के लिए सबसे सस्ती कीमत का वादा करती है। कंपनी ने कुछ ऑफर्स और डील्स को लिस्ट करना भी शुरू कर दिया है। 
Advertisement

Amazon डिवाइसेज जैसे कि Fire TV Stick, Kindle ebook, और Alexa पावर्ड Echo स्मार्ट स्पीकर्स पर भी सेल में काफी डिस्काउंट दिया जाएगा। Amazon डिवाइसेज को खरीदने का यह सबसे अच्छा टाइम है। दीवाली सीजन में आप इन प्रोडक्ट्स को गिफ्ट के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 

Amazon Great Indian Festival 2022 sale में क्या खरीदें?

फेस्टिव सीजन में हम में से बहुत से लोग गैजेट्स और अप्लायंसेज खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि ऐसे प्रोडक्ट्स पर ऐसी सेल में काफी डिस्काउंट मिल जाता है। अगर आप अपने समार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं या बड़ी स्क्रीन वाला टीवी खरीदना चाहते हैं, तो Amazon Great Indian Festival 2022 इसके लिए सबसे अच्छा मौका हो सकती है। कंपनी आपको आसानी से इस्तेमाल किए जा सकने वाले एक्सचेंज ऑफर देती है जिसमें पर्चेज पर इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलता है। इसके अलावा, नया प्रोडक्ट डिलीवर होने पर आपके पुराने प्रोडक्ट को आपके घर से पिक किया जाता है। 
Advertisement

जो लोग अपने वर्कस्टेशन को अपग्रेड करना चाहते हैं, यह सेल उनके लिए लैपटॉप, मॉनिटर, कीबोर्ड और दूसरी एक्सेसरीज पर अच्छा खासा डिस्काउंट लेकर आने वाली है। इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा कि ज्यादा से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदने के लिए आपको प्रोडक्ट पर मिलने वाले सभी पेमेंट और एक्सचेंज ऑफर को इस्तेमाल करना होगा। 
 

Great Indian Festival 2022 सेल में ज्यादा से ज्यादा बचत कैसे करें?

  • सेल शुरू होने से पहले ही अपने आइटम्स को विशलिस्ट या शॉपिंग कार्ट में डाल लें। 
  • बेस्ट डील्स पाने के लिए आप सेल लाइव होते ही (रात 12 बजे या आसपास) आने की कोशिश करें या फिर सुबह जल्दी पर्चेज करने की कोशिश करें। 
  • एक दिन पहले सेल की एक्सेस पाने के लिए आप अमेजन की प्राइम मेंबरशिप ले लें। इससे आपको कुछ प्रोडक्ट्स पर और भी ज्यादा बचत करने का मौका मिल सकता है, और अन्य कस्टमर्स से एक दिन पहले ऑफर्स पाने का मौका मिलता है। 
  • ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए प्रोडक्ट पर दिए जाने वाले सभी एक्सचेंज और पेमेंट ऑफर्स का इस्तेमाल करें। 
  • एक बात ध्यान रखें कि गैर जरूरी सामान खरीदे जाने से बचने के लिए अपनी शॉपिंग लिस्ट को ही फॉलो करें। 
  • सेल के दौरान बेस्ट टेक डील्स पाने के लिए आप Gadgets 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.