Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!

Amazon Great Freedom Sale 2026 में OnePlus 15 पर शानदार डील मिल रही है। बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन को मौजूदा MRP से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अगस्त 2026 08:49 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Freedom Sale 2026 में OnePlus 15 पर बड़ा डिस्काउंट
  • HDFC Bank और Amazon Pay ICICI Bank कार्ड पर एक्स्ट्रा ऑफर्स उपलब्ध
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5, 7300mAh बैटरी और Hasselblad कैमरा से है लैस

Amazon Great Freedom Sale 2026 में OnePlus 15 पर बैंक ऑफर्स के साथ शानदार डील मिल रही है

Photo Credit: OnePlus

अगर आप OnePlus 15 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Amazon Great Freedom Sale 2026 आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है। हाल ही में कंपनी ने मेमोरी कॉस्ट बढ़ने का हवाला देते हुए इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा किया था। अब Amazon सेल के दौरान बैंक ऑफर्स और अन्य डिस्काउंट के साथ इसे मौजूदा कीमत से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने टीजर के जरिए फोन पर मिलने वाली शुरुआती डील का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड, Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स जैसे अतिरिक्त फायदे भी ग्राहकों को मिलेंगे।

Amazon के टीजर के मुताबिक, OnePlus 15 के 12GB + 256GB वेरिएंट को सेल के दौरान 81,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह कीमत बैंक ऑफर को शामिल करने के बाद की है। Amazon के अनुसार, फोन की मौजूदा 89,999 रुपये की MRP के मुकाबले खरीदारों को 8,000 रुपये तक की बचत होगी।

बता दें कि Amazon Great Freedom Sale में HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड और EasyEMI ट्रांजैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे, जिससे फोन की इफेक्टिव कीमत और कम हो सकती है।

OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जो 1 से 165Hz रिफ्रेश रेट के बीच स्विच हो सकता है और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह BOE का Flexible Oriental OLED पैनल है, जो 330Hz टच सैंपलिंग रेट, Dolby Vision और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है।

फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है और ट्रिपल कैमरा सेटअप लेकर आता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50MP का मेन सेंसर है। सेटअप में अन्य कैमरों में एक f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्टेड 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक f/2.0 अपर्चर वाला 50MP अल्‍ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वनप्‍लस 15 में भी Hasselblad-ट्यून्ड सिस्टम है, जो 8K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं, फोन में फ्रंट में f/2.4 अपर्चर से लैस 32MP शूटर है। 

Advertisement

OnePlus 15 की एक अन्य खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। फोन 7300mAh बैटरी के साथ आता है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, 10W रिवर्स वायरलेस और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें मैग्नेट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। फोन में इन-डिस्‍प्‍ले अल्ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, IR Blaster, NFC और स्‍टीरियो स्‍पीकर्स आदि मिलते हैं। डिवाइस को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है। इसका माप 161.42x76.67x8.10 mm और वजन 211 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.