Amazon Great Freedom Day Sale में ₹40 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra 5G

Amazon पर आज से Amazon Freedom Day Sale शुरू हो गई है, जिसमें स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2026 09:48 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की एमोलेड 2X डिस्‍प्‍ले है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Amazon पर आज से Amazon Freedom Day Sale शुरू हो गई है, जिसमें स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको Galaxy S25 Ultra 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर, प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Price & Offers

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹94,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹5,000 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹89,999 हो जाएगी। यह स्मार्टफोन फोन बीते साल जनवरी, 2025 में ₹1,29,999 में लॉन्च हुआ था और लॉन्च कीमत की तुलना में लगभग ₹40,000 सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S25 Ultra 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  2. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  3. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  4. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  5. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  6. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  7. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  8. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  9. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  10. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.