Amazon Fab Phones Fest 2020 Sale: OnePlus 7 Pro, Vivo V17 Pro समेत इन स्मार्टफोन पर छूट

Amazon Fab Phones Fest 2020 में OnePlus 7T, 7 Pro, Galaxy M30, Oppo Reno 10X Zoom समेत कई लोकप्रिय फोन पर छूट मिल रही है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 27 फरवरी 2020 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Fab Phones Fest 2020 सेल 29 फरवरी तक चलेगी
  • अमेज़न सेल के दौरान स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट का दावा है
  • अमेज़न फैब फोन फेस्ट सेल में गैलेक्सी एम30 11,999 रुपये में बिक रहा है

Amazon Offers on Mobile Phones: 29 फरवरी तक मिलेगी कई स्मार्टफोन पर छूट

Amazon Fab Phones Fest 2020 सेल का आगाज़ हो गया है। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर चलने वाली इस स्मार्टफोन सेल में कई लोकप्रिय हैंडसेट पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। स्मार्टफोन की यह सेल अमेज़न पर 29 फरवरी तक चलेगी। डिस्काउंट के अलावा अमेज़न फैब फ़ोन फेस्ट 2020 सेल में बिना ब्याज़ की किस्त के विकल्प और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। सेल के दौरान ग्राहक ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और कोटक महिंद्रा बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं।

यदि आप पिछले फेब फोन फेस्ट में फोन खरीदने से चूक गए थे, तो यह आपके लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का अच्छा मौका है।
 

Here are the Amazon Sale Offers on Smartphones

 

OnePlus 7T

वनप्लस 7टी का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फैब फोन फेस्ट 2020 सेल के दौरान 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इस फोन को खरीदते समय अपना पुराना फोन एक्सचेंज कर अधिकतम 8,850 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। अमेज़न चुनिंदा डेबिट कार्ड के साथ बिना ब्याज़ की किस्त का विकल्प भी दे रहा है।

कीमत: 34,999 रुपये (एमआरपी 37,999 रुपये)
 

Oppo Reno 10X Zoom

आप ओप्पो रेनो 10एक्स जूम को 32,990 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को खरीदारी के दौरान कूपन सेक्शन पर टिक करना होगा और चेकआउट प्रक्रिया के अंतिम पेज पर छूट लागू होगी। Oppo 10X Zoom क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8 जीबी रैम शामिल है।
Advertisement

कीमत: 32,990 रुपये (कूपन के बाद)
Advertisement
 

OnePlus 7 Pro

अमेज़न इंडिया की Fab Phones Fest 2020 सेल के दौरान वनप्लस 7 प्रो का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 42,999 रुपये कीमत में बेचा जा रहा है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर ग्राहक 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके अलावा फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकता है।

कीमत: 42,999 रुपये (एमआरपी 52,999 रुपये)
Advertisement
 

Samsung Galaxy M30

गैलेक्सी एम30 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अमेज़न सेल में 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा के साथ आता है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

कीमत: 11,999 रुपये (एमआरपी 16,490 रुपये)
Advertisement
 

Honor 20

हॉनर 20 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अमेज़न फैब फोन्स फेस्ट 2020 के दौरान 22,999 रुपये में बेचा जा रहा है। पहले यह फोन 32,999 रुपये में बेचा जा रहा था, जिसके बाद फोन की कीमत में कटौती की गई थी और इसकी कीमत 24,999 रुपये हो गई थी। फोन की कीमत में छूट के अलावा आप पुराना फोन एक्सचेंज कर 8,850 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए फोन पर 10 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

कीमत: 22,999 रुपये (एमआरपी 35,999 रुपये)
 

Vivo V17 Pro

वीवो वी17 प्रो अमेज़न मोबाइल सेल के दौरान 27,990 रुपये कीमत में मिल रहा है। फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें अधिकतम 8,850 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर का फायदा उठा कर फोन को और सस्ता खरीदा जा सकता है।

कीमत: 27,990 रुपये (एमआरपी 32,990 रुपये)
 

बोनस - Redmi K20 सीरीज़ पर अतिरिक्त एक्सचेंज छूट

यदि आप इस हफ्ते अमेज़न पर रेडमी के20 या रेडमी के20 प्रो को खरीदना चाह रहे हैं, तो आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर फोन पर 3,000 रुपये की बोनस छूट पा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.