अल्काटेल वनटच फीयर्स एक्सएल लॉन्च, विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जनवरी 2016 11:25 IST
अल्काटेल वनटच ने बुधवार को अपने पहले विंडोज 10 मोबाइल आधारित फीयर्स एक्सएल स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। कंपनी ने सीईएस 2016 में घोषणा की कि अल्काटेल वनटच फीयर्स एक्सएल को आने वाले हफ्तों में अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। अल्काटेल इस हैंडसेट की कीमत का ऐलान रिलीज के दौरान कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने यह दावा ज़रूर किया है कि फीयर्स एक्सएल 'किफायती कीमत' में उपलब्ध होगा।

अन्य विंडोज 10 मोबाइल आधारित फोन की तरह वनटच फीयर्स एक्सएल पर भी माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस मोबाइल प्रोडक्टिविटी ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। इनमें वर्ड, एक्सल, पावरप्वाइंट, वननोट और वनड्राइव शामिल हैं। इनके अलावा अल्काटेल वनटच फीयर्स एक्सएल में कोरटाना और माइक्रोसॉफ्ट एज जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं।

वनटच फीयर्स एक्सएल स्मार्टफोन विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाला हैंडसेट है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह  1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिलट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। अल्काटेल वनटच फीयर्स एक्सएल स्मार्टफोन कैटेगरी 4 की स्पीड को सपोर्ट करेगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में दावा किया गया है कि यह 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 820 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.