Ai+ Nova Flip भारत में 50MP कैमरा, 4325mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Ai+ स्मार्टफोन ने आज Nova सीरीज में Ai+ Nova Flip को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Ai+ Nova Flip में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Ai+ Nova Flip के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Ai+ Nova Flip में 4325mAh की बैटरी दी गई है।

Ai+ Nova Flip में 6.9 इंच की इनर AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Ai+

Ai+ स्मार्टफोन ने आज Nova सीरीज में Ai+ Nova Flip को लॉन्च कर दिया है। Ai+ Nova Flip में 6.9 इंच की इनर AMOLED डिस्प्ले और 3.1 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है। Nova Flip  के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यहां हम आपको Ai+ Nova Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Ai+ Nova Flip Price

कीमत की बात की जाए तो Ai+ Nova Flip के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री मई, 2026 से शुरू होगी। यह फोन ग्लेशियर व्हाइट (पैंटोन क्लाउड डांसर) में आता है। यह बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

Advertisement

Ai+ Nova Flip Specification

Ai+ Nova Flip में 6.9 इंच की इनर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2790×1188 पिक्सल है। वहीं 3.1 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UMCP2.2 स्टोरेज दी गई है।  इस फोन में 4325mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova Flip  के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के विकल्पों में ड्यूल 5G सिम,ब्लूटूथ, एनएफसी, ओटीजी, जीपीएस L1+L5 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। यह फोन हाल सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर से लैस किया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.