48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स

Ai+ स्मार्टफोन ने भारतीय बाजार में अपनी नोवा लाइनअप में विस्तार करते हुए Ai+ Nova 2 Neo 5G और Ai+ Nova 2 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जून 2026 13:43 IST
ख़ास बातें
  • Ai+ Nova 2 Neo 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Ai+ Nova 2 Neo 5G में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Ai+ Nova 2 Neo 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Ai+ Nova 2 Neo 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Ai+

Ai+ स्मार्टफोन ने भारतीय बाजार में अपनी नोवा लाइनअप में विस्तार करते हुए Ai+ Nova 2 Neo 5G और Ai+ Nova 2 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट से लैस हैं। इन फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Ai+ Nova 2 Neo 5G और Ai+ Nova 2 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G Price

Ai+ Nova 2 Neo 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Ai+ Nova 2 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। ये दोनों स्मार्टफोन बिक्री के लिए 26 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होंगे। ग्राहक सभी बैंकों के कार्ड्स से भुगतान पर 1,000 रुपये डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

Ai+ Nova 2 Neo 5G Specifications

Ai+ Nova 2 Neo 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS के साथ आता है। इसमें NxtPrivacy डैशबोर्ड और AI की सपोर्ट शामिल है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस किया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova 2 Neo 5G के रियर में 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिलती है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिमी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

Ai+ Nova 2 Pro 5G Specifications

Ai+ Nova 2 Pro 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स HBM ब्राइटनेस है। इसमें मल्टी लेयर कूलिंग सिस्टम आता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS के साथ आता है। इसमें NxtPrivacy डैशबोर्ड और एडवांस्ड AI की कस्टमाइजेशन शामिल है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Nova 2 Pro 5G के रियर में 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इसमें कॉल्स, मैसेज, नोटिफिकेशंस के लिए बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल लाइट्स, प्रीमियम 2.5D ग्लास फिनिश, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और ड्यूल माइक्रोफोंस है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.