40MP बैक, 16MP सेल्फी कैमरा, 8GB रैम के साथ लॉन्‍च हुआ Maimang 10 स्‍मार्टफोन

Maimang 10 में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर बढ़ा भी सकते हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2021 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Maimang को पहले Huawei Maimang के नाम से जाना जाता था
  • Maimang अब China Telecom के कंट्रोल में आ गई है
  • Maimang 10 की कीमत 2,299 युआन (27,226 रुपये) है

फोन में 4000mAh की बैटरी है, जो 40W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

चीनी ब्रैंड ‘मैमंग' Maimang को पहले Huawei Maimang के नाम से जाना जाता था। कंपनी का मालिकाना हक अब बदल गया है। Maimang अब China Telecom के कंट्रोल में आ गई है। इसी ब्रैंड के नए स्‍मार्टफोन Maimang 10 को चाइना टेलिकॉम ने 2,299 युआन (27,226 रुपये) में लॉन्‍च कर दिया है। खास बात यह है कि फोन की ब्रांडिंग भी बदल गई है। इसे अब Maimang नाम से जाना जाएगा। माना जा रहा है कि Maimang का माल‍िकाना हक और ब्रैंड में हुआ बदलाव Huawei पर लगे चिप बैन की वजह से हो सकता है।    
 

Maimang 10 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

ट्विटर यूजर Yuri 1.9.8.4. के मुताबिक, Maimang 10 में कर्व्‍ड बैक और राउंडेड एजेज के साथ एक एर्गोनॉमिक डिजाइन है। फोन की मोटाई लगभग 8.3mm है। इसका वजन 179 ग्राम है। Maimang 10 में 6.6 इंच का 2400×1080 रेजॉलूशन वाला LCD डिस्प्ले है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो 94.2% है। फोन के डिस्‍प्‍ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट और 180Hz का टच रिस्पॉन्स रेट है। डिस्‍प्‍ले पंच होल कटआउट के साथ आता है, जिसे टॉप सेंटर में रखा गया है। 
बात करें कैमरों की तो, Maimang 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन सेंसर 40 मेगापिक्सल का है। इसे सपोर्ट करने के लिए 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिए गए हैं। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है, जिसके जरिए अच्‍छी फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग का दावा है। 

Maimang 10 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 720 प्रोसेसर है, जो इसे 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने के काबिल बनाता है। इस प्रोसेसर में चार ARM Cortex-A76 कोर और चार Cortex-A55 कोर दिए गए हैं। बात करें GPU की तो, वह माली-G57 है। Maimang 10 में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर बढ़ा भी सकते हैं। फोन में 4000mAh की बैटरी है, जो 40W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement
 

Maimang 10 के दाम और उपलब्‍धता

8GB+128GB वैरिएंट वाले Maimang 10 को 2,299 युआन (27,226 रुपये) में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। फोन को तीन कलल ऑप्‍शंस- ऑरोरा ब्लू, पर्ल व्हाइट और ओब्सीडियन ब्लैक में पेश किया गया है। 24 दिसंबर से इस स्‍मार्टफोन की सेल शुरू होगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: maimang 10, Smartphone, Huawei, 40MP, 16MP, Dimensity 720, China Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.