6 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...

6 जून 2019 (6 June 2019) यानी आज का दिन टेक जगत के लिए कई मायनों में अहम होगा। जानें विस्तार से।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जून 2019 09:21 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Y3 खरीदने के लिए नहीं करना होगा इंतज़ार
  • Nokia का लॉन्च इवेंट आज इटली और नई दिल्ली में
  • स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस है रेडमी वाई3

6 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...

Today Tech News: 6 जून 2019 (6 June 2019) यानी आज का दिन टेक जगत के लिए कई मायनों में अहम होगा। 6 जून 2019 यानी आज से Redmi Y3 खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों को फ्लैश सेल का इंतज़ार नहीं करना होगा क्योंकि रेडमी वाई3 को ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया गया है। केवल इतना ही नहीं, 6 June 2019 यानी आज Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने भी आज इटली और नई दिल्ली में लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है। आइए एक नज़र उन टेक न्यूज़ पर डालते हैं जिनपर आज हर किसी की नज़र होगी।
 

Redmi Y3

रेडमी वाई3 को भारत में इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के बाद से Redmi Y3 फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा था लेकिन 6 June 2019 यानी आज से स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको इंतज़ार करने की जरूरत नहीं होगी। Redmi Y3 को ओपन सेल के जरिए उपलब्ध करा दिया गया है, ग्राहक Amazon इंडिया, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर से रेडमी वाई3 को खरीदा सकेंगे। Amazon पर 9 जून तक Redmi Y3 स्मार्टफोन के साथ लिमिड पीरियड इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
 

Nokia लॉन्च इवेंट

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने आज यानी 6 June 2019 को इटली और नई दिल्ली में लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट के दौरान कंपनी अपने नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। ऐसा कहा जा रहा था कि इवेंट के दौरान Nokia 6.2 को लॉन्च किया जा सकता है। Nokia X71 का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Nokia 6.2। लेकिन हाल ही में नोकिया मोबाइल इंडिया और नोकिया मोबाइल दोनों ही ट्विटर अकाउंट से आगामी स्मार्टफोन के एक टीज़र वीडियो को जारी किया गया था।

टीज़र वीडियो में आगामी Nokia फोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच की झलक देखने को मिली थी। गौर करने वाली बात यह है कि Nokia X71 में नॉच नहीं बल्कि होल-पंच डिस्प्ले है। ऐसे में हो सकता है कि एचएमडी ग्लोबल इवेंट में किसी नए स्मार्टफोन को ही लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 6 June 2019, Redmi Y3, Nokia, HMD Global, Tech World, Tech News

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  2. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  5. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  6. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  4. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  5. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  6. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  8. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  9. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.