50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आएगा Poco M4 5G स्‍मार्टफोन!

फोन में 64GB और 128GB UFS2.2 स्टोरेज ऑप्‍शन हो सकते हैं।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 30 मार्च 2022 09:36 IST
ख़ास बातें
  • एक टिपस्टर ने फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस की लिस्‍ट रिलीज की है
  • फोन में 18W चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा
  • 6.58 इंच का फुल-HD+ LCD डिस्‍प्‍ले हो सकता है डिवाइस में

यह डिवाइस Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकती है, जिस पर MIUI 13 की लेयर होगी।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड पोको (Poco) ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में Poco X4 Pro 5G और Poco M4 Pro 4G स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब माना जा रहा है कि कंपनी Poco M4 5G हैंडसेट पर काम कर रही है। Xiaomi के मालिकाना हक वाले इस ब्रैंड ने फ‍िलहाल Poco M4 5G के बारे में ऑफ‍िशियली कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि एक भरोसेमंद टिपस्टर ने हाल ही में Poco M4 5G स्मार्टफोन के लिए स्‍पेसिफ‍िकेशंस की एक लिस्‍ट लीक की थी। माना जाता है कि इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से पैक हो सकता है। 

Poco M4 5G के लीक स्पेसिफिकेशंस को टिपस्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने ट्विटर पर शेयर किया है। 
 

ये स्‍पेसिफ‍िकेशंस हो सकते हैं Poco M4 5G में 

Poco M4 5G में 6.58 इंच का फुल-HD+ LCD डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इस डिवाइस के मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होने की उम्मीद है, जिसे 4GB और 6GB LPDDR4x रैम का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 64GB और 128GB UFS2.2 स्टोरेज ऑप्‍शन हो सकते हैं। माना जाता है कि फोन में दो-मेगापिक्सल डेप्‍थ सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।

इस तरह यह एक डुअल रियर कैमरा सेटअप डिवाइस होगी। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। कहा जाता है कि Poco M4 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकती है, जिस पर MIUI 13 की लेयर होगी। 
Advertisement

पोको ने हाल ही में Poco M4 Pro 4G स्मार्टफोन को अनवील किया है। इसमें 6.43 इंच का फुल-एचडी + AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB तक LPDDR4x RAM के साथ जोड़ा गया है। इस फोन में डायनेमिक रैम एक्‍सपेंशन फीचर भी है, जो रैम को 11GB तक बढ़ाने के लिए फोन के फ्री ऑनबोर्ड स्टोरेज का इस्‍तेमाल करता है। फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.