5,000mAh बैटरी, 8GB रैम, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगा Oppo A95 4G फोन! गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A95 4G फोन क्वाल-कॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिल सकता है। साथ ही इसमें चार सीपीयू कोर शामिल होंगे जो कि 1.80GHz पर काम करेंगे, वहीं चार सीपीयू कोर 2.02GHz पर काम करेंगे। इसमें Adreno 610 भी मिलेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2021 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A95 4G की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है
  • ओप्पो ए95 4जी में मिल सकता है 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • CPH2365 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है फोन
Oppo A56 5G लॉन्च के बाद अब Oppo A सीरीज़ का नया फोन सुर्खियों में आ गया है। यह है Oppo A95 4G स्मार्टफोन, जो कि कथित रूप से गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। बता दें, Oppo A95 5G स्मार्टफोन इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च कर दिया गया था, वहीं अब इसका 4जी वेरिएंट कथित रूप से गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन कई अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसमें NBTC, FCC, TKDN और CQC आदि शामिल है।

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Oppo स्मार्टफोन गीकबेंच पर CPH2365 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। बता दें, यह मॉडल नंबर इससे पहले कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें जानकारी मिली थी कि यह मॉडल नंबर Oppo A95 4G स्मार्टफोन से जुड़ा हुआ है। गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है।

लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन क्वाल-कॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिल सकता है। साथ ही इसमें चार सीपीयू कोर शामिल होंगे जो कि 1.80GHz पर काम करेंगे, वहीं चार सीपीयू कोर 2.02GHz पर काम करेंगे। इसमें Adreno 610 भी मिलेगा।

मदरबोर्ड की जगह लिस्टिंग में ‘bengal' लिस्ट है, जो कि स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर का कोडनेम है। फोन का सिंगल-कोर स्कोर 312 और मल्टी-कोर स्कोर 1,274 प्वाइंट्स है।
Advertisement

पुरानी लीक की मानें, तो ओप्पो ए95 4जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Color OS 11.1 पर काम करेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  2. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  4. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  5. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  8. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  9. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  10. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.