4860mAh बैटरी, 120वॉट चार्जिंग, स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1+ प्रोसेसर के साथ मई में लॉन्‍च होगा Xiaomi 12 Ultra!

Xiaomi 12 Ultra में 6.6 इंच का 2K AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 12:41 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1+ प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर का अपग्रेड वर्जन है
  • हालांकि शाओमी ने इस बारे में ऑफ‍िशियली कुछ नहीं कहा है अभी

इस फोन में लीका (Leica) की ब्रैंडिंग वाला रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: LetsGoDigital

शाओमी (Xiaomi) का नया फ्लैगशिप- ‘Xiaomi 12 Ultra' स्‍मार्टफोन मई में चीन में लॉन्‍च किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह पिछले साल आए ‘Mi 11 Ultra' स्‍मार्टफोन का कथित सक्‍सेसर होगा। Xiaomi 12 Ultra को कंपनी एक प्रीमियम स्‍मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर सकती है। यह Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X स्मार्टफोन्‍स को लीड करेगा, जिन्‍हें पिछले साल दिसंबर में चीन में अनवील किया गया था। कुछ  रिपोर्टों में यह बताया जा चुका है कि Xiaomi 12 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1+ प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो Xiaomi 12 Pro में दिए गए प्रोसेसर का अपग्रेडेड वर्जन है। अपकमिंग डिवाइस को 4,860mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग से पैक किया जा सकता है। 

Pricebaba की एक रिपोर्ट में टिप्सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) के हवाला से बताया गया है कि Xiaomi 12 Ultra मई में चीन में लॉन्च होगा। इसके बाद इस स्मार्टफोन को ग्‍लोबल मार्केट्स में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X को भी पिछले साल के आखिर में चीन में लॉन्‍च किया गया था और 15 मार्च को ये डिवाइसेज ग्‍लोबल मार्केट के लिए लाई गईं। Xiaomi ने अभी तक ऑफ‍िशियली रूप से उसकी अपकमिंग डिवाइस के स्‍पेसिफ‍िकेशंस या लॉन्च शेड्यूल से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। 

इस स्मार्टफोन को पिछले महीने IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर 2206122SC के साथ स्‍पॉट किया गया था। फोन का कोडनेम Xiaomi L2S कहा जाता है। याद रहे कि Xiaomi 12 Pro का कोडनेम ‘L2' था। Xiaomi 12 Ultra को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1+ प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च किए जाने की खबरें हैं। इस प्रोसेसर को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 का सक्‍सेसर कहा जा रहा है, जो फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन्‍स को ध्‍यान में रखकर लाया गया है। इस साल की दूसरी छमाही में यह प्रोसेसर डेब्‍यू कर सकता है। 

पुरानी रिपोर्टों पर भरोसा किया जाए, तो Xiaomi 12 Ultra में 6.6 इंच का 2K AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है, लेकिन Mi 11 Ultra जैसा सेकेंडरी डिस्प्ले इसमें नहीं होगा। इस फोन में लीका (Leica) की ब्रैंडिंग वाला रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। Xiaomi 12 Ultra में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,860mAh की बैटरी होने की जानकारी दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.