18GB रैम वाले Asus ROG Phone 5 Ultimate फोन की भारत में पहली सेल 26 दिसंबर को, जानें कीमत और खूबियां

Asus ROG Phone 5 Ultimate के 18GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत भारत में 79,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 26 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू की जाएगी, जो कि खरीद के लिए केवल Flipkart पर एक्सक्लूसिव होगी।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 17:28 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 5 Ultimate स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर से लैस है
  • असूस आरओजी फोन 5 अल्टीमेट की सेल Flipkart पर होगी आयोजित
  • Asus कंपनी फोन पर 12 महीने तक की वॉरंटी दे रही है
Asus ROG Phone 5 स्मार्टफोन को भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि, गेमिंग स्मार्टफोन के 18 जीबी रैम वेरिएंट Asus ROG Phone 5 Ultimate की सेल भारत में पहली बार इस महीने में आयोजित होने वाली है। असूस आरओजी फोन 5 अल्टीमेट फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 18 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्पेशल एडिशन गेमिंग स्मार्टफोन में 6.78 इंच Samsung AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स रेट और 300Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है।
 

Asus ROG Phone 5 Ultimate price in India, sale

Asus ROG Phone 5 Ultimate के 18GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत भारत में 79,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 26 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू की जाएगी, जो कि खरीद के लिए केवल Flipkart पर एक्सक्लूसिव होगी। Asus कंपनी फोन पर 12 महीने तक की वॉरंटी दे रही है। यह फोन सिंगल स्ट्रोम व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।
 

Asus ROG Phone 5 Ultimate specifications

डुअल-सिम (नैनो) असूस आरओजी फोन 5 अल्टीमेट एंड्रॉयड 11 पर आधारित ROG UI पर चलता है। फोन 6.78-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,448 पिक्सल) Samsung AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 20.4: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 395ppi पिक्सल डेंसिटी, 144Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में डीसी डिमिंग सपोर्ट भी शामिल है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से लैस है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर से लैस है, जो कि Adreno 660 GPU और 18GB तक LPDDR5 रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए असूस आरओजी फोन 5 अल्टीमेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल प्राइमरी का Sony IMX686 सेंसर, 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/ax, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में जीपीएस, GLONASS, Galileo, Beidou, QZSS, NavlC, एक्सेलेरेटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और AirTrigger 5 के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर मौजूद है।

Asus ROG Phone 5 Ultimate में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 172.8x77.2x10.29mm और भार 238 ग्राम है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp, high-refresh-rate AMOLED display
  • Excellent performance
  • Useful Air Triggers for gaming
  • Bundled AeroActive cooler
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Gets warm under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

18 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2448 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.