2022 में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ धूम मचाएगी Yamaha, कुछ ऐसा होगा डिज़ाइन

फिलहाल Yamaha ने देशों की लिस्ट में आधिकारिक तौर पर भारत को शामिल नहीं किया है, लेकिन देखना होगा कि भविष्य में कंपनी इस ओर अपना रुख करती है या नहीं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 22:40 IST
ख़ास बातें
  • Yamaha E01, E02 पर बेस्ड दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अगले साल होंगे लॉन्च
  • यूरोपीय और एशियाई मार्केट के लिए बनाए जाएंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
  • फिलहाल Yamaha भारत में नहीं बेचती है कोई इलेक्ट्रिक व्हीकल

Yamaha E01, E02 को कंपनी 2019 में टोक्यो मोटर शो में दिखा चुकी है

Yamaha अगले साल, यानी 2022 में यूरोपीय और एशियाई मार्केट में अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है। 2019 में हुए टोक्यो मोटर शो में कंपनी ने अपने दो कॉन्सेप्ट स्कूटर - E01 और E02 दिखाए थे और अब, कंपनी का कहना है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर (upcoming electric scooters in India) भी इन्हीं दोनों कॉन्सेप्ट पर बनाए जाएंगे। यूं तो इन दोनों कॉन्सेप्ट का डिज़ाइन मोटर शो में दिखाया जा चुका है, लेकिन हम अंतिम प्रोडक्शन मॉडल के डिज़ाइन में कुछ बदलाव देखने की उम्मीद कर सकते हैं।

Yamaha ने जानकारी दी है कि कंपनी अपने E01 और E02 स्कूटर के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड दो इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले साल यूरोपीय और एशियाई मार्केट में लॉन्च करने की योजना बना रही है। Mint की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योशीहिरो हिदाका (Yoshihiro Hidaka) ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि यामाहा यूरोप में छोटे ईवी स्कूटरों की पेशकश करेगी, और यूरोप, जापान, चीन, मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड में मिड-साइज़ बाइक पेश करेगी। 

इसमें कोई शक नहीं की वर्तमान में, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में Yamaha काफी धीमी रफ्तार से बढ़ रही है। उदारण के लिए, भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट को देखा जाए, तो यहां अभी तक सभी दिग्गज कंपनियां, जैसे कि Bajaj, TVS, Ola, Hero Electric अपने-अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर चुकी हैं। कई नए स्टार्टअप भी इस मार्केट में धूम मचा रहे हैं। इन सभी कंपनियों द्वारा जारी किए जाने वाले मासिक सेल आंकड़ें भी इस ओर इशारा करते हैं कि भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है।

फिलहाल कंपनी ने देशों की लिस्ट में आधिकारिक तौर पर भारत को शामिल नहीं किया है, लेकिन देखना होगा कि भविष्य में कंपनी इस ओर अपना रुख करती है या नहीं।
Advertisement

2019 के बाद से E01 और E02 को लेकर यामाहा ने किसी प्रकार की जानकारी रिलीज़ नहीं की है। इन दोनों स्कूटर्स के स्पेसिफिकेशन्स को भी पर्दे के पीछे ही रखा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.