32 km की रेंज के साथ आता है नया 2023 एडिशन Yamaha E-Vino इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

Yamaha E-Vino 2023 ई-स्कूटर पर डिज़ाइन किए गए रंग-रोगन के हिसाब से डिज़ाइन और विशेषताएँ इस प्रकार से डिज़ाइन किए गए हैं। Movie सायन और कीमत के साथ समान है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 सितंबर 2022 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Yamaha का नया E-Vino इलेक्ट्रिक स्कूटर Vino स्कूटर पर आधारित है
  • जापान में इस ई-स्कूटर को ¥314,600 (लगभग 1.80 लाख रुपये) में बेचा जाएगा
  • इसके बैटरी पैक को कथित तौर पर तीन घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है

जापान में इस ई-स्कूटर को ¥314,600 (लगभग 1.80 लाख रुपये) में बेचा जाएगा

Yamaha ने कथित तौर पर जापान में अपने मौजूदा E-Vino लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए एडिशन की घोषणा की है, जो पहले से बेहतर फीचर्स और कई नए कलर ऑप्शन से लैस आता है। E-Vino एक आकर्षक ई-स्कूटर है, जो केवल जापान में उपलब्ध है और नया एडिशन भी केवल जापान में उपलब्ध होगा। नए फीचर्स और पहले से ज्यादा कलर ऑप्शन के साथ-साथ लेटेस्ट एडिशन में रेंज को भी बढ़ाया गया है।

Gizmochina के अनुसार, Yamaha का नया E-Vino इलेक्ट्रिक स्कूटर Vino स्कूटर पर आधारित है, जो जापान में बेहद लोकप्रिय स्कूटर है, जिसका एक कारण इसकी उपयोगिता है। जापान में इस ई-स्कूटर को ¥314,600 (लगभग 1.80 लाख रुपये) में बेचा जाएगा और यह देश में 30 सितंबर से उपलब्ध होगा।

नए मॉडल की चौड़ाई पहले वाले मॉडल के समान ही है, लेकिन इस बार रेंज को बढ़ा दिया गया है। ई-स्कूटर में 12.2Ah क्षमता की बैटरी मिलती है, जिसकी बदौलत यह सिंगल चार्ज में 32 km की दूसरी तय कर सकता है। इस रेंज के साथ यह शहरों में छोटी दूरी तय करने के लिए या डेली कम्यूट के लिए ठीक ऑप्शन है। ई-स्कूटर का वजन 68 किलोग्राम है। बैटरी पैक को कथित तौर पर तीन घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

E-Vino में 7.8Nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम 1.2kW AC सिंक्रोनस मोटर मिलती है। स्पीड के बारे में जनकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, नए मॉडल में अपने पूर्ववर्ती की तुलना में अधिक स्पीड होने की उम्मीद है।

ई-वीनो 2023 मॉडल पर पेश किया गया नया कलरवे इसके डिजाइन को और खूबसूरत बनाता है। इसमें एक सायन और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ-साथ एक व्हाइट और ब्लैक ऑप्शन भी मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , yamaha Electric scooters, Yamaha electric scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.