Xiaomi 26 जून को लॉन्च करेगा YU7 SUV, Mix Flip 2, Redmi K80 Ultra से लेकर K Pad तक, जानें सबकुछ

Xiaomi चीन में YU7 SUV, Redmi K80 Ultra, Redmi K Pad, Xiaomi Pad 7S Pro और Xiaomi Mix Flip 2 जैसे कई डिवाइसेज को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2025 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi YU7 SUV के बेस वेरिएंट में सिंगल रियर मोटर 96.3kWh LFP बैटरी है।
  • Xiaomi Mix Flip 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा।
  • Xiaomi Pad 7S Pro कंपनी के इन-हाउस Xring O1 चिपसेट से लैस होगा।

Xiaomi YU7 SUV की रेंज 835 किमी (CLTC) है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi चीन में YU7 SUV, Redmi K80 Ultra, Redmi K Pad, Xiaomi Pad 7S Pro और Xiaomi Mix Flip 2 जैसे कई डिवाइसेज को पेश करने वाला है। हालांकि, आज तक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं हुई। ब्रांड ने अब आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ये डिवाइस 26 जून को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाएंगे। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi 26 जून को YU7 SUV, MIX Flip 2 और कई अन्य डिवाइस लॉन्च करेगा


Xiaomi के “ह्यूमन एक्स कार एक्स होम” इकोसिस्टम इवेंट में अपनी पहली एसयूवी Xiaomi YU7, MIX Flip 2, Xiaomi Pad 7S Pro और एक नए AI-पावर्ड वियरेबल डिवाइस के साथ पेश होगी। YU7 एक मिड टू लार्ज साइज की इलेक्ट्रिक SUV है जिसकी लंबाई 4999 मिमी, व्हीलबेस 3000 मिमी और नौ कलर ऑप्शन हैं। बेस वेरिएंट में सिंगल रियर मोटर, 96.3kWh LFP बैटरी है। इसकी रेंज 835 किमी (CLTC) है। यह 5.88 सेकंड में 0-100km/h की स्पीड पकड़ सकती है। प्रो मॉडल में 365kW आउटपुट के साथ ड्यूल मोटर AWD सेटअप हैं। वहीं मैक्स मॉडल में 365kW आउटपुट के साथ ड्यूल मोटर AWD सेटअप हैं। मैक्स वेरिएंट 101.7kWh NMC बैटरी से लैस है। यह सिर्फ 3.23 सेकंड में 0-100km/h की स्पीड पकड़ सकता है।

Xiaomi Pad 7S Pro कंपनी के इन-हाउस Xring O1 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 12.5 इंच की LCD 3.2K डिस्प्ले है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 120W चार्जिंग के साथ 10,160mAh की बैटरी भी होगी। Mix Flip 2 इस साल कंपनी का इकलौता फोल्डेबल फोन है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। Redmi K80 Ultra में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्लस चिपसेट होगा। वहीं Redmi K Pad में भी यही चिपसेट होगा, जो कंपनी का पहला कॉम्पैक्ट-साइज गेमिंग टैबलेट होगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, 26 जून के Xiaomi इवेंट में कई अन्य प्रोडक्ट भी आएंगे। जैसे कि Xiaomi AI Glasses, Open Earphones Pro, Band 10 फिटनेस ट्रैकर, Watch S4 (41mm) और एक एक और चीज शामिल होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  2. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  4. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  5. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  6. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  7. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.