180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत

यह 60 डिग्री एंगल पर चलते हुए वाइब्रेट कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 16:31 IST
ख़ास बातें
  • यह 60 डिग्री एंगल पर चलते हुए वाइब्रेट कर सकती है।
  • दावा है कि यह तीन गुना बेहतर सफाई कर सकती है।
  • टूथब्रश में कलर डिस्प्ले दिया गया है जो यूजर को लाइव फीडबैक भी देता है।

Xiaomi Smart Electric Toothbrush Pro में 6 एक्सिस वाला जायरोस्कोप दिया गया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने नया Smart Electric Toothbrush Pro लॉन्च किया है जो धांसू बैटरी के साथ आता है। यह 180 दिन तक चल सकता है। टूथब्रश की खास बात इसके अंदर मिलने वाली सर्वो ऑसिलेशन मोटर है। यह 60 डिग्री एंगल पर चलते हुए वाइब्रेट कर सकती है। दावा है कि यह तीन गुना बेहतर सफाई कर सकती है। कंपनी के अनुसार, इसे बेस ब्रशिंग तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें ब्रशल गम-लाइन के 45 डिग्री पर रहते हैं और ये एक समय में दो से तीन दांतों को साफ कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह ब्रश 92% तक क्लीनिंग कर सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Smart Electric Toothbrush Pro Price, Availability

Xiaomi Smart Electric Toothbrush Pro को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जल्द ही यह ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा। हालांकि घरेलू मार्केट में यह खरीद के लिए उपलब्ध है। इसे कंपनी ने ब्लू और व्हाइट कलर में लॉन्च किया है। कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

Xiaomi Smart Electric Toothbrush Pro Features

Xiaomi Smart Electric Toothbrush Pro में 6 एक्सिस वाला जायरोस्कोप दिया गया है जो मुंह की स्थिति को समझता है और पता लगाता है कि क्लीनिंग कहां करनी है। चबाने वाले हिस्से पर यह स्वीप एंगल घटा देता है और वाइब्रेशन को बढ़ा देता है। दांतों के साइड वाले हिस्से पर स्वीप एंगल को बढ़ा देता है। यह 60 डिग्री एंगल पर चलते हुए वाइब्रेट कर सकती है। दावा है कि यह तीन गुना बेहतर सफाई कर सकती है। 

टूथब्रश में कलर डिस्प्ले दिया गया है जो यूजर को लाइव फीडबैक भी देता है। यह ब्रश करने का टाइम, छूट गए हिस्से, और क्लीनिंग स्टेटस भी बताता है। साथ ही बताता है कि दांतों पर कितना प्लेक जमा है। इसमें एक प्रेशर वार्निंग सिस्टम भी है। जब यूजर ज्यादा जोर लगा देता है तो इसमें लाल रंग की बत्ती जलने लगती है और यह स्वयं ही पावर को घटा देता है जिससे मसूड़े खराब नहीं होते हैं। 

यह टूथब्रश Xiaomi Home ऐप से कनेक्ट हो सकता है। इसमें Bluetooth Low Energy 5.4 की कनेक्टिविटी है। यूजर कस्टम ब्रशिंग प्लान भी बना सकता है। यह मुंह की सफाई के सुझाव भी देता है। कंपनी का दावा है कि जेंटल मोड में इसमें 180 दिन की बैटरी मिलती है। वहीं, स्टैंडर्ड मोड में यह 90 दिनों तक चल सकता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। दो मिनट के चार्ज में ही यह एक बार की क्लीनिंग के लिए तैयार हो जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  2. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  5. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  6. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  4. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  5. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  6. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  8. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  9. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.