Xiaomi Pad 7 Nano Texture Display Edition की बिक्री शुरू, जानें फीचर्स

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Xiaomi Pad 7 Nano Texture Display Edition टैबलेट की पहली सेल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 फरवरी 2025 17:29 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 7 Nano Texture Display Edition में 11.2 इंच डिस्प्ले है।
  • Xiaomi Pad 7 Nano Texture Display Edition में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 है।
  • Xiaomi Pad 7 Nano Texture Display Edition में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Xiaomi Pad 7 Nano Texture Display Edition में 11.2 इंच की क्रिस्टलरेस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Xiaomi Pad 7 Nano Texture Display Edition टैबलेट की पहली सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने बीते हफ्ते पहली बार इस मॉडल को पेश किया था। अब यह आधिकारिक तौर पर कुछ हाई एंड स्पेक्स और फीचर्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यहां हम आपको Xiaomi Pad 7 Nano Texture Display Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Pad 7 Nano Texture Display Edition Price


Xiaomi Pad 7 Nano Texture Display Edition के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपये है। Xiaomi Pad 7 नैनो टेक्सचर डिस्प्ले एडिशन 1 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ आ रहा है। यह अमेजन इंडिया के साथ-साथ ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट और Xiaomi रिटेल स्टोर्स से खरीदने के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इस मॉडल को ग्रेफाइट ग्रे, सेज ग्रीन और मिराज पर्पल में खरीद सकते हैं।


Xiaomi Pad 7 Nano Texture Display Edition Specifications


Xiaomi Pad 7 Nano Texture Display Edition में 11.2 इंच की क्रिस्टलरेस डिस्प्ले दी गई है जिसका 3.2K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। इस टैबलेट में 8,850mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Xiaomi Pad 7 नैनो टेक्सचर डिस्प्ले वर्जन की मोटाई सिर्फ 6.18 मिमी है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अन्य फीचर्स में क्वाड स्पीकर सेटअप और डॉल्बी एटमॉस शामिल है। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP52 रेटिंग शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.